फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बड़ी भर्ती : उत्तर प्रदेश के इस बड़े विश्वविद्यालय में निकलीं कई नौकरियां, यहां जानें पात्रता नियम

Sun, 09 May 2021 10:49 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sun, 09 May 2021 10:49 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय (पूर्ववर्ती गोरखपुर विश्वविद्यालय)।  गोरखपुर यूनिवर्सिटी  की ओर से प्राध्यापकों के कई पदों पर भर्तियां निकाली गईं हैं।

विज्ञापन
DDU Gorakhpur Recruitment Online applications are invited to fill up the following Posts of Professor Assit Professor
सरकारी नौकरी - फोटो : Amar Ujala Graphics

कोरोना महामारी के दौर में लॉकडाउन के कारण सैकड़ों लोगों की नौकरियां औसतन रोज जा रही है। ऐसे में बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। लेकिन इस बीच, देश के कुछ शिक्षण संस्थान ऐसे भी है जहां लोगों को नौकरियां दी जा रही हैं। ऐसा ही एक उच्च शिक्षा संस्थान है उत्तर प्रदेश के गोरखपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय (पूर्ववर्ती गोरखपुर विश्वविद्यालय)।  गोरखपुर यूनिवर्सिटी  की ओर से प्राध्यापकों के कई पदों पर भर्तियां निकाली गईं हैं।

DDU Gorakhpur Recruitment Online applications are invited to fill up the following Posts of Professor Assit Professor
DDU gorakhpur - फोटो : अमर उजाला।

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर यूनिवर्सिटी की ओर से खाली पदों पर भर्ती के लिए 06 मई, 2021 को अधिसूचना जारी की गई है। जारी अधिसूचना के अनुसार गोरखपुर विश्वविद्यालय में कुल 117 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। गौरतलब है कि यह भर्तियां प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर होगी। इसमें डीडीयू गोरखपुर भर्ती में आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

DDU Gorakhpur Recruitment Online applications are invited to fill up the following Posts of Professor Assit Professor
DDU Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला

पदों का विवरण 

  1. प्रोफेसर - 23
  2. एसोसिएट प्रोफेसर - 50
  3. असिस्टेंट प्रोफेसर - 44
     
विज्ञापन
विज्ञापन
DDU Gorakhpur Recruitment Online applications are invited to fill up the following Posts of Professor Assit Professor
सरकारी नौकरी 2021 - फोटो : अमर उजाला

आधिकारिक अधिसूचना
प्रोफेसर के पद पर भर्ती के लिए जारी इस वैकेंसी के संबंध में दीनदयाल उपाध्याय यूनिवर्सिटी की ओर से एक आधिकारिक अधिसूचना जारी हुई है। इस आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया 06 मई 2021 से शुरू हो गई है। वही इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सात जून, 2021 तक का समय दिया जाएगा। इन पदों पर ऑनलाइन मोड में ही आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई है। ऐसे में जो भी उम्मीदवार इसमें आवेदन करना चाहते हैं वह एक बार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अधिसूचना जरूर देख लें। या फिर आधिकारिक अधिसूचना के इस लिंक पर क्लिक करें। 

विज्ञापन
DDU Gorakhpur Recruitment Online applications are invited to fill up the following Posts of Professor Assit Professor
सरकारी नौकरी - 2021 - फोटो : Amar Ujala Graphics

आवेदन योग्यता एवं पात्रता मानदंड 
अधिसूचना के अनुसार डीडीयू गोरखपुर यूनिवर्सिटी में खाली पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास पीएचडी और संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। यूजीसी नेट क्वालिफाइड उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास शिक्षण कार्य के क्षेत्र में कम से कम आठ वर्ष का अनुभव भी होना अनिवार्य है। आवेदन योग्यता एवं पात्रता मानदंड संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना जरूर पढ़ लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed