Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Chandigarh-Punjab News
›
Speeding car wreaks havoc in Jalandhar; rams into police Bolero parked at a checkpoint Accident at Sri Guru Ravidas Chowk; both vehicles damaged; police personnel have a narrow escape
{"_id":"6a8460b75a86a7de2902f9d3","slug":"video-horrific-accident-on-jalandhars-gt-road-canter-goes-out-of-control-and-hits-divider-after-another-vehicle-cuts-across-its-path-driver-critically-injured-2026-08-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर में तेज रफ्तार कार का कहर, नाके पर खड़ी पुलिस बोलेरो को मारी जोरदार टक्कर श्री गुरु रविदास चौक पर हादसा, दोनों वाहन क्षतिग्रस्त; बाल-बाल बचे पुलिसकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में तेज रफ्तार कार का कहर, नाके पर खड़ी पुलिस बोलेरो को मारी जोरदार टक्कर श्री गुरु रविदास चौक पर हादसा, दोनों वाहन क्षतिग्रस्त; बाल-बाल बचे पुलिसकर्मी
श्री गुरु रविदास चौक पर तेज रफ्तार कार ने नाके पर खड़ी 112 नंबर की पुलिस बोलेरो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और धमाके की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार भी बाहर निकल आए। हालांकि, गनीमत रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
जानकारी के अनुसार, पुलिस की बोलेरो नाके पर खड़ी थी और पुलिसकर्मी वाहन के अंदर मौजूद थे। इसी दौरान एयरपोर्ट की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने बोलेरो को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि कार चालक केशव शर्मा निवासी देओल नगर रिश्तेदार को एयरपोर्ट छोड़कर वापस लौट रहा था।
पुलिसकर्मी दलबीर सिंह के अनुसार, कार चालक कथित तौर पर वाहन चलाते समय फोन पर बात कर रहा था। मोड़ लेते समय उसका ध्यान भटकने के कारण कार सीधे खड़ी बोलेरो से जा टकराई। हादसे के वक्त दलबीर सिंह बोलेरो में मौजूद थे, लेकिन उन्हें कोई चोट नहीं आई।
टक्कर के बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने कार चालक को रोक लिया और घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी। पुलिस के अनुसार, वाहन की क्षति की भरपाई और रिपेयर करवाने के लिए चालक को कहा गया है। यदि क्षतिग्रस्त सरकारी वाहन की मरम्मत नहीं करवाई गई तो उसके खिलाफ नियमों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।