{"_id":"6a8460b1c2d3a9a2700de60f","slug":"video-ropar-congress-president-demands-disciplinary-action-against-barinder-singh-dhillon-2026-08-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोपड़ कांग्रेस प्रधान ने बरिंदर सिंह ढिल्लों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोपड़ कांग्रेस प्रधान ने बरिंदर सिंह ढिल्लों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के खिलाफ कथित बयानबाजी को लेकर पंजाब यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष बरिंदर सिंह ढिल्लों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अश्वनी शर्मा ने आरोप लगाया कि सोशल मीडिया पर ढिल्लों द्वारा राजा वड़िंग के खिलाफ की जा रही बयानबाजी से पार्टी को नुकसान पहुंच रहा है। उन्होंने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से ढिल्लों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पार्टी हाईकमान को पत्र भेजा गया है।
शर्मा ने कहा कि राजा वड़िंग ने कांग्रेस के ‘उदयपुर घोषणापत्र’ में तय प्रावधानों को ही दोहराया है। इसके तहत एक परिवार से एक ही व्यक्ति को टिकट देने और लगातार दो चुनाव हार चुके नेताओं को टिकट न देने की बात कही गई है।
उन्होंने दावा किया कि बरिंदर सिंह ढिल्लों रोपड़ विधानसभा क्षेत्र से दो बार चुनाव हार चुके हैं और इसी कारण उन्हें इस बार टिकट मिलने की संभावना कम है। शर्मा ने आरोप लगाया कि इसी वजह से ढिल्लों पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं, जो पार्टी अनुशासन का उल्लंघन है।
अश्वनी शर्मा ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में वह रोपड़ सीट से किसी स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता को टिकट देने की सिफारिश करेंगे। वहीं, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार, पंजाब कांग्रेस सचिव राजेश्वर लाली और उपाध्यक्ष जगमोहन सिंह ने भी ढिल्लों के खिलाफ कार्रवाई की मांग का समर्थन किया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अवनीश मोदगिल, राणा रवनीत कंग, कार्यालय सचिव भूपिंदर सिंह और सुरिंदर मुकारी सहित अन्य कांग्रेस नेता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।