बड़े औद्योगिक संस्थानों में सरकारी नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। राजस्थान में स्थित सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनी की रिफाइनरी में कई पदों पर भर्तियां निकली हैं। एचपीसीएल यानी हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPCL) की ओर से एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड (HRRL) में कई पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस सरकारी भर्ती के तहत प्रोफेशनल्स से लेकर, मैनेजर, सीनियर मैनेजर आदि के पदों पर नियुक्तियां दी जाएंगी।
HRRL Recruitment 2022: राजस्थान की रिफाइनरी में निकली भर्ती, इन पदों पर मिलेंगी नौकरियां
एचपीसीएल यानी हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPCL) की ओर से एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड (HRRL) में कई पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस सरकारी भर्ती के तहत प्रोफेशनल्स से लेकर, मैनेजर, सीनियर मैनेजर आदि के पदों पर नियुक्तियां दी जाएंगी।
आयु सीमा एवं आवेदन प्रक्रिया
आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार, एचआरआरएल की ऑफिशियल वेबसाइट www.hrrl.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इनमें ई-5 ग्रेड के 32 पद एवं ई-6 ग्रेड के 14 पद शामिल हैं। इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी प्रकार का आवेदन शुल्क जमा नहीं करना होगा।
एचआरआरएल में चयन होने पर कितनी मिलेगी सैलरी?
एचपीसीएल की ओर से जारी भर्ती अधिसूचना के अनुसार, हिंदुस्तान पेट्रोलियम राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में ई-5 ग्रेड के पदों के लिए संभावित तौर पर 80,000 रुपये से लेकर 2,20,000 रुपये प्रति माह का वेतन दिया जाएगा। वहीं, ई-6 ग्रेड पदों के लिए चयनित होने पर 90,000 रुपये से लेकर 2,40,000 रुपये प्रति माह तक का वेतन मिलेगा।
HRRL Recruitment 2022 की चयन प्रक्रिया
राजस्थान सरकार और एचपीसीएल के संयुक्त उपक्रम हिंदुस्तान पेट्रोलियम राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में 46 पदों पर उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। साक्षात्कार हेतु योग्यता और अनुभव के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। हालांकि, शॉर्टलिस्ट होने के बाद उम्मीदवारों को चिकित्सकीय परीक्षा से भी गुजरना होगा। फिर फाइनल मेरिट सूची तैयार की जाएगी और वरीयता क्रम में नियुक्ति दी जाएगी।
इन विभागों में हैं रिक्तियां
- मैकेनिकल
- इलेक्ट्रिकल
- इंस्ट्रुमेंटेशन
- सिविल
- केमिकल
- फायर एंड सेफ्टी
- चार्टर्ड अकाउंटेंट
- ह्यूमन रिसोर्सेज
- इंफॉर्मेशन सिस्टम
- लॉ डिवीजन
