सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP: Sanitation Worker Climbs Water Tank at Government Medical College After Being Removed from Job

Saharanpur: नौकरी से हटाए जाने पर सफाईकर्मी पानी की टंकी पर चढ़ा, दो घंटे बाद उतरा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 04 May 2026 04:29 PM IST
विज्ञापन
सार

सहारनपुर के सरसावा स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में नौकरी से हटाए जाने से नाराज आउटसोर्सिंग सफाईकर्मी पानी की टंकी पर चढ़ गया। प्रशासन और पुलिस के समझाने के बाद करीब दो घंटे में नीचे उतरा।

 

UP: Sanitation Worker Climbs Water Tank at Government Medical College After Being Removed from Job
टंकी पर चढ़ा कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

 उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में नौकरी से हटाए जाने से नाराज एक सफाईकर्मी ने राजकीय मेडिकल कॉलेज परिसर में पानी की टंकी पर चढ़कर हंगामा कर दिया। करीब दो घंटे तक चले ड्रामे के बाद प्रशासन के समझाने पर कर्मचारी नीचे उतरा।

Trending Videos


11 साल से आउटसोर्सिंग पर कर रहा था काम
मामला सरसावा क्षेत्र के राजकीय मेडिकल कॉलेज पिलखनी का है। सोमवार सुबह करीब दस बजे आउटसोर्सिंग पर कार्यरत सफाईकर्मी रजनीश, जिसे हाल ही में कंपनी ने नौकरी से हटा दिया था, नाराज होकर मेडिकल कॉलेज परिसर में स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गया। इससे कॉलेज परिसर में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

आत्मदाह की दी चेतावनी
टंकी पर चढ़े सफाईकर्मी ने प्रशासन से अपनी नौकरी दोबारा बहाल करने और एक महीने की रोकी गई सैलरी देने की मांग की। उसने चेतावनी दी कि यदि उसकी मांग पूरी नहीं हुई तो वह आत्मदाह कर लेगा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंच गया।

अधिकारियों ने समझाकर नीचे उतारा
मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने लाउडस्पीकर और मोबाइल के माध्यम से कर्मचारी से बातचीत की। सुरेंद्र कुमार और रुचि गुप्ता ने काफी देर तक बातचीत कर उसे समझाने का प्रयास किया। करीब दो घंटे तक चले प्रयासों के बाद कर्मचारी दोपहर करीब 12 बजे टंकी से नीचे उतर आया। इसके बाद पुलिस उसे अपने साथ थाने ले गई।

कॉलेज प्रशासन ने लगाए आरोप
सफाईकर्मी रजनीश ने कॉलेज प्रशासन पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। वहीं कॉलेज के प्रिंसिपल  सुधीर राठी का कहना है कि केवल रजनीश ही नहीं बल्कि चार से पांच कर्मचारियों को कंपनी ने हटाया है। उन्होंने बताया कि रजनीश का कार्य लंबे समय से संतोषजनक नहीं था।

प्रशासन के अनुसार उसके खिलाफ यह शिकायत भी मिली थी कि उसने कॉलेज में नौकरी लगवाने के नाम पर कई लोगों से पैसे लिए थे, जिससे संस्थान की छवि प्रभावित हो रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed