सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP: Brick kiln clerk murdered in Deoband, hit on head with heavy object, body strangled and thrown in field

UP: देवबंद में ईट भट्ठे के मुंशी की हत्या, सिर पर भारी वस्तु से किए गए, गला दबाकर खेत में फेंका शव

अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: Mohd Mustakim Updated Mon, 04 May 2026 05:19 PM IST
विज्ञापन
सार

Saharanpur News: मुजफ्फरनगर के कुटसरा गांव निवासी पिंटू 29 अप्रैल से लापता था। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। सोमवार को आखलौर खेड़ी के जंगल में उसकी लाश गली सड़ी अवस्था में मिली। पुलिस ने हत्यारे की तलाश शुरू कर दी है। 

UP: Brick kiln clerk murdered in Deoband, hit on head with heavy object, body strangled and thrown in field
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मुजफ्फरनर के कुटेसरा गांव से लापता भट्ठा मुंशी पिंटू (22) की हत्या कर दी गई। पिंटू का शव देवबंद-मुजफ्फरनगर बॉर्डर पर स्थित गांव आखलौर खेड़ी में रविवार रात पड़ा मिला। उसके सिर पर भारी वस्तु से प्रहार किए गए हैं। गला दबाने के भी निशान हैं। परिजनों का आरोप है कि लूट के बाद मारपीट कर हत्या की गई। पुलिस ने मामले की जांच कर रही है।
Trending Videos

 

रविवार देर रात किसी व्यक्ति ने खेत में गला सड़ा शव पड़ा देखकर डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन रात होने के कारण पहचान नहीं हो सकी। सोमवार सुबह पुलिस को पता चला कि कुटेसरा गांव निवासी पिंटू भी लापता है, जो देवबंद के गांव घलौली में रेलवे लाईन के पास स्थित ईंट भट्ठे पर मुंशी का काम करता था। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि पिंटू 29 अप्रैल को सुबह के समय घर से ड्यूटी पर आया था। फिर घर नहीं लौटा। परिजनों के पूछने पर भट्ठा मालिक ने बताया कि ड्यूटी करने के बाद वह शाम को पांच बजे निकल गया था। इसके बाद से ही परिजन तलाश कर रहे थे। परिजनों ने पिंटू की गुमशुदगी भी दर्ज करा रखी थी। शव को देखकर लग रहा है कि वह कई दिन पुराना है, जिसके सिर पर चोट और गले पर भी निशान हैं। आशंका है कि पहले सिर पर चोट मारी गई और फिर गला दबाकर हत्या कर दी गई।
 

पिंटू के चाचा विनोद कुमार ने आरोप लगाया कि मारपीट कर हत्या की गई। पेट पर कट्टे में भरकर पत्थर बांध रखे हैं, जहां पर शव मिला वहां पास में गंदा नाला भी था। इसके अलावा पिंटू की बाइक, मोबाइल और पर्स का अभी तक कोई पता नहीं चला। आशंका है कि लूट के इरादे से भी हत्या हो सकती है।
 

दो भाइयों में छोटा था पिंटू
परिजनों के अनुसार, पिंटू के पिता नाथीराम की दो साल पहले मई माह में ही मौत हो गई थी। पिंटू दो भाइयों में छोटा था। उसकी अभी शादी नहीं हुई थी।
 

ये बोले एसपी
प्राथमिक जांच में आया है कि युवक की हत्या की गई है, जिसके सिर पर चोट का निशान भी मिला है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा कि मौत चोट लगने से हुई है या फिर गला दबाने से। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
- मयंक पाठक, एसपी देहात
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed