सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Inflation has reduced the number of momos and chowmein on the plate, and prices have also increased.

Saharanpur News: महंगाई से प्लेट में कम हुए मोमोज और चाउमीन, कीमतें भी बढ़ीं

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Inflation has reduced the number of momos and chowmein on the plate, and prices have also increased.
रेलवे रोड पर मोमोज तैयार करता स्ट्रीट वेंडर 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos


सहारनपुर। व्यावसायिक और छोटे सिलिंडर के दाम बढ़ने से खाने पीने की चीजें प्लेट से कम हो गईं हैं। सबसे अधिक मार स्ट्रीट फूड वेंडर पर पड़ रही है। दाम बढ़ने से स्ट्रीट फूड बेचने वाले और खाने वाले दोनों परेशान हैं। प्लेट से दो मोमोज गायब हो गए हैं, वहीं दाम भी पांच रुपये बढ़ गए हैं।
स्ट्रीट फूड वेंडर्स पहले से ही अप्रैल माह में बढ़े दामों को जैसे-तैसे सहन कर गए। अधिकतर ने दाम तो नहीं बढ़ाए, लेकिन खाने की मात्रा कम कर दी। मसलन पहले यदि एक स्ट्रीट वेंडर्स 30 रुपये में छह मोमोज देते थे, तो अप्रैल में दाम बढ़ने के बाद उन्होंने इसमें कमी कर दी। साथ ही साइज भी छोटा कर दिया। अब एकाएक 993 रुपये बढ़ने से सभी ने एक-एक करके दाम बढ़ाने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मिठाई का स्वाद भी फीका होने लगा है। महानगर में शाम के समय मुख्य सड़कों पर स्ट्रीट फूड वेंडर्स की दुकानें सजती हैं। इनमें बड़ी संख्या में खासकर युवा फास्ट फूड खाते हैं। स्ट्रीट फूड वेंडर प्रदीप बताते हैं कि पहले ही गैस किल्लत के चलते परेशान थे। महंगी दर पर गैस खरीदनी पड़ रही थी। अब जब 993 रुपये बढ़ गए हैं, तो दुकान चलाना मुश्किल हो जाएगा। मजबूरी में दाम बढ़ाने पड़ेंगे। ग्राहक स्ट्रीट फूड के लिए अधिक दाम नहीं चुकाने चाहते।
वहीं दाम बढ़ने का असर रेस्टोरेंट और होटलों पर भी पड़ने लगा है। कई संचालकों ने तो पहले ही दाम बढ़ा दिए हैं। सबसे अधिक परेशानी उन छोटे और मझौले दुकानदारों को हो रही है, जिन्होंने गैस की किल्लत होने के बाद दामों में इजाफा किया था। अब जब एक बार फिर दाम बढ़े हैं तो वह पशोपेश में हैं। वहीं दिन के समय राजमा-चावल, छोले-चावल, कढ़ी-चावल आदि बेचने वालों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने भी खाने की मात्रा में कमी की है।
-----
दीपक

रेलवे रोड पर मोमोज तैयार करता स्ट्रीट वेंडर 

रेलवे रोड पर मोमोज तैयार करता स्ट्रीट वेंडर 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed