सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Every drop of mother's milk will be safe, LMU started in Women's Hospital

Saharanpur News: मां के दूध की हर बूंद रहेगी सुरक्षित, महिला अस्पताल में एलएमयू शुरू

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Every drop of mother's milk will be safe, LMU started in Women's Hospital
विज्ञापन
- लैक्टेशन मैनेजमेंट यूनिट में नवजात शिशुओं के लिए एकत्र किया जाएगा मां का दूध
Trending Videos


- रेफ्रिजरेटर में 24 घंटे व डीप फ्रीजर में एक महीने तक सुरक्षित रहेगा दूध, स्टाफ तैनात

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। जिला महिला अस्पताल में लैक्टेशन मैनेजमेंट यूनिट (एलएमयू) शुरू हो गई है। इस यूनिट में नवजात शिशुओं के लिए मां का दूध संग्रहीत किया जाएगा। मां का दूध रेफ्रिजरेटर व डीप फ्रीजर में सुरक्षित रहेगा, जिस पर संग्रह की तिथि व समय सहित पूरा विवरण अंकित होगा। जल्द ही एलएमयू का उद्घाटन किया जाएगा।
जिला महिला अस्पताल 210 बेड का है। प्रतिदिन ओपीडी में 150 से 200 के बीच महिलाएं आती हैं। 24 घंटे में 20 से 30 सामान्य और ऑपरेशन प्रसव के होते हैं। अस्पताल में हाई डिपेंडेंसी यूनिट (एचडीयू), एसएनसीयू, एमएनसीयू की सुविधा मिल रही है। बीते वर्ष शासन के निर्देश पर लैक्टेशन मैनेजमेंट यूनिट की स्थापना की गई। अब इसमें दो एएनएम की तैनाती कर दी गई है। यूनिट में रेफ्रिजरेटर, डीप फ्रीजर और दूध निकालने की मशीन आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रसव के बाद कई महिलाओं को नवजात को पर्याप्त मात्रा में दूध पिलाने में कठिनाई होती है, जिसके चलते कुछ परिवार बाजार के दूध का सहारा लेते हैं, जो नवजात के स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है। लैक्टेशन मैनेजमेंट यूनिट में ऐसे नवजात शिशुओं के लिए मां का दूध संग्रहीत किया जाएगा, जो एसएनसीयू में भर्ती होते हैं। रेफ्रिजरेटर में दूध 24 घंटे और डीप फ्रीजर में एक महीने तक दूध सुरक्षित रहेगा। दो एएनएम की नियुक्ति कर दी है। जल्द ही उच्च अधिकारियों से यूनिट का उद्घाटन किया जाएगा।
-- वर्जन
लैक्टेशन मैनेजमेंट यूनिट शुरू हो गई है। अब मां को अपने नवजात शिशुओं को दूध पिलाने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। मां का दूध एलएमयू में संग्रहीत किया जाएगा। दूध पर संग्रह की तिथि व समय सहित पूरा विवरण होगा। - डॉ. इंद्रा सिंह, सीएमएस, जिला महिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed