{"_id":"69f7976cf4da23681b0f97a5","slug":"teenager-murdered-over-financial-dispute-and-rivalry-pushed-into-canal-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-174668-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: लेनदेन और रंजिश में की गई किशोर की हत्या, नहर में दिया धक्का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: लेनदेन और रंजिश में की गई किशोर की हत्या, नहर में दिया धक्का
विज्ञापन
मृतक छात्र अंशुमन के शव को पोस्टमार्टम के लिए लेजाते परिजन
- फोटो : आरोग्य मेले की जानकारी लेते सीएमओ डॉ. अशोकर कुमार।
विज्ञापन
- पूर्वी यमुना नहर का पानी रुकवाकर शव बरामद कर किया घटना का खुलासा
- आरोपी पड़ोसी महिला गिरफ्तार, शुक्रवार को घर के बाहर से ले गई थी साथ
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। नुमाइश कैंप में केशव नगर निवासी महिला ने अपनी ही सहेली के बेटे अंशुमन (14) की हत्या कर दी। घर से करीब आठ किलोमीटर दूर अंबाला रोड पर पूर्वी यमुना नहर के पास ले जाकर किशोर को गहरे पानी में धक्का दे दिया। पुलिस ने किशोर का शव बरामद कर हत्या का खुलासा किया। आरोपी पड़ोसी महिला पूजा को गिरफ्तार किया जिसने लेनदेन और रंजिश में हत्या करना स्वीकार किया।
रविवार को पुलिस लाइन में एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि शुक्रवार को नुमाइश कैंप में केशव नगर निवासी अंशुमन (14) लापता हो गया था। वह घर से निकला लेकिन देर शाम तक नहीं लौटा। परिजनों ने शहर कोतवाली में किशोर के लापता होने की गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने किशोर की तलाश शुरू की। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें आरोपी महिला पूजा के साथ अंशुमन जाता दिखाई दिया।
शक के आधार पर पुलिस ने पूजा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस उसे यमुनानगर लेकर जा रही थी तब रास्ते में उसने सच्चाई बताते हुए कहा कि उसने अंबाला रोड स्थित पुल से ही किशोर को पूर्वी यमुना नहर में धक्का दिया था। इसके बाद पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू कराया। नहर का पानी रुकवाया गया और 17 गोताखोरों की मदद से तलाश अभियान चलाया गया। करीब 14 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुल से लगभग 150 मीटर दूर किशोर का शव बरामद कर लिया गया।
-- गुमराह करती रही आरोपी महिला
पुलिस ने आरोपी महिला पूजा से पूछताछ की, जिसने स्वीकार किया कि किशोर को नहर में फेंका लेकिन बाद में बार-बार बयान बदलकर पुलिस को गुमराह करती रही। पूछताछ के दौरान महिला ने पुलिस को कभी मुजफ्फरनगर, कभी देवबंद, रामपुर मनिहारान और यहां तक कि हरियाणा के यमुनानगर तक की बातें बताकर गुमराह किया।
-- लेनदेन को हुआ था झगड़ा, इसके बाद उठाया कदम
पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि डेढ़ साल पहले मृतक की मां ज्योति के बड़े बेटे अनुराग को एक दुकान करीब साढ़े छह लाख रुपये में बेची थी। इसमें दो लाख रुपये नकद मिले थे जबकि साढ़े चार लाख रुपये अभी बाकी थे। इन रुपयों को लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था और कुछ दिन पहले झगड़ा भी हुआ था, जिसमें महिला की बेइज्जती हुई थी। इसी रंजिश के चलते आरोपी महिला ने बदला लेने की ठान ली और मौका पाकर किशोर को अपने साथ ले जाकर नहर में धक्का दे दिया।
Trending Videos

मृतक छात्र अंशुमन के शव को पोस्टमार्टम के लिए लेजाते परिजन- फोटो : आरोग्य मेले की जानकारी लेते सीएमओ डॉ. अशोकर कुमार।