सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   He married as Mustakim, but turned out to be Tushar. An FIR was registered based on the victim's complaint.

Saharanpur News: मुस्तकीम बनकर किया निकाह, निकला तुषार, पीड़िता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
He married as Mustakim, but turned out to be Tushar. An FIR was registered based on the victim's complaint.
विज्ञापन
- तुषार राघव ने मुस्तकीम बन देवबंद ले जाकर किया निकाह
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
नानौता। नगर निवासी एक महिला ने अपने पति पर फर्जी पहचान बनाकर शादी करने, धोखाधड़ी और धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता की शिकायत पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश से पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


नगर निवासी पीड़िता द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया गया कि करीब पांच साल पहले एक व्यक्ति उसके संपर्क में आया, जिसने अपना नाम मुस्तकीम बताया। आरोपी ने महिला को बहला-फुसलाकर अपने जाल में फंसाया और वर्ष 2022 में उसे मोहल्ला किला देवबंद ले जाकर निकाह कर लिया। निकाह का पंजीकरण भी कराया गया। महिला का आरोप है कि शादी के बाद उसे पता चला कि आरोपी का असली नाम मुस्तकीम नहीं बल्कि तुषार राघव है। उसने अलग-अलग नामों से सरकारी दस्तावेज तैयार करा रखे हैं और पासपोर्ट भी कथित तौर पर फर्जी नाम से बनवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता के बताया कि जब उसने आरोपी का विरोध किया तो उसने उसे और उसकी बच्ची को जान से मारने की धमकी दी। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी अब अन्य लड़कियों को भी अपने जाल में फंसा रहा है, जिसमें उसकी मां भी सहयोग कर रही है।
महिला का कहना है कि आरोपी दो अलग-अलग पहचान (हिंदू और मुस्लिम नाम) का इस्तेमाल कर कम उम्र की लड़कियों को निशाना बना रहा है और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है तथा पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed