सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The Chief Minister will visit Deoband on May 7 and address a public meeting.

Saharanpur News: सात मई को देवबंद आएंगे मुख्यमंत्री, जनसभा को करेंगे संबोधित

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
The Chief Minister will visit Deoband on May 7 and address a public meeting.
विज्ञापन
- जनपद में चल रही विकास की विभिन्न योजनाओं का करेंगे लोकार्पण व शिलान्यास
Trending Videos


- प्रशासन हुआ अलर्ट, जनसभा, हेलीपैड व पार्किंग स्थल का अधिकारियों ने किया निरीक्षण

संवाद न्यूज एजेंसी
देवबंद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सात मई को देवबंद आएंगे। वह यहां जनसभा करने के साथ ही जनपद में चल रही विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास भी करेंगे। जनसभा स्थल से मुख्यमंत्री देवबंद का नाम बदलकर पौराणिक नाम देववृंद करने की घोषणा भी कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री के सात मई को प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियां चल रही हैं। रविवार को राज्यमंत्री बृजेश सिंह ने अधिकारियों के साथ जनसभा स्थल, हेलीपैड और पार्किंग स्थल के लिए भूमि का निरीक्षण किया। देवबंद के करीब पांच किलोमीटर दूर सहारनपुर मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे स्थित सिल्वर पैराडाइज के पास मुख्यमंत्री की सभा होगी। यहां पंडाल बनाया जाएगा। जनसभा स्थल से कुछ दूरी पर हेलीपैड बनाया जाएगा। पार्किंग स्थल और हेलीपैड के लिए स्थान का चयन करने के साथ ही कार्यक्रम स्थल के आसपास साफ-सफाई शुरू करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री यहां प्राचीन सिद्धपीठ श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर में पूजा अर्चना करने भी जाएंगे। रविवार को मंदिर परिसर में भी तैयारियां शुरू कर दी गई। निरीक्षण दौरान एसडीएम युवराज सिंह, ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि विजय त्यागी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed