कोरोना महामारी के दौर में विभिन्न सरकारी विभागों और मंत्रालयों में रिक्त पदों को भरने का सिलसिला लगातार जारी है। हाल ही में रेल मंत्रालय के अधीन विभिन्न विभागों और उपक्रमों में कई पदों पर नौकरियां निकली हैं। इसी क्रम में अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के बाद अब रेल मंत्रालय की ओर से आईसीएफ में भर्तियां की अधिसूचना जारी की गई है। आईसीएफ रिक्रूटमेंट के तहत रेल मंत्रालय केंद्र सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है।
सरकारी भर्ती 2021 : रेल मंत्रालय में हैं बंपर रिक्तियां, अब आईसीएफ में मिल रही नौकरियां
अब रेल मंत्रालय की ओर से आईसीएफ में भर्तियां की अधिसूचना जारी की गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेल मंत्रालय के अधीन आने वाले आईसीएफ यानी इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (Integral Coach Factory) ने कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर मेडिकल प्रैक्टिशनर और पैरा मेडिकल स्टाफ के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार आईसीएफ रिक्रूटमेंट के तहत कुल 39 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। आईसीएफ मेडिकल स्टाफ के पदों पर भर्ती के लिए जारी इस अधिसूचना के अनुसार आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
आईसीएफ रिक्रूटमेंट के तहत आवेदन करने की आखिरी तारीख 13 मई, 2021 को शाम 5:30 बजे तक तय की गई है। अधिसूचना के अनुसार आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक है। ऐसे में जो भी उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं वह आधिकारिक वेबसाइट- pbicf.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि इन पदों आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में ही संचालित की जा रही है। आईसीएफ भर्ती के तहत आवेदन करने के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने से पहले आधिकारिक अधिसूचना जरूर पढ़ लें।
योग्यता और आयु सीमा
आईसीएफ भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास 10वीं पास और एमबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार के पास नर्सिंग स्कूल या भारतीय नर्सिंग काउंसिल से मान्यता प्राप्त संस्थान से जनरल नर्सिंग और मिडवाइफरी मैं कम से कम तीन साल का अनुभव प्रमाणपत्र भी होना अनिवार्य है। आवेदक की उम्र 18 साल से अधिक और 50 साल से कम होनी चाहिए। सरकार की ओर से निर्धारित नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
ऐसे कर सकते हैं आवेदन
- इसमें आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pbicf.in पर जाएं।
- होम पेज पर दिखाई दे रहे Recruitment टैब पर क्लिक करें।
- Recruitment Integral Coach Factory पर जाएं।
- यहां Online Apply पर क्लिक करें।
- मांगी गई जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
- प्रक्रिया पूरी होने के बाद आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
- आवेदन फॉर्म जमा करने के बाद उसका प्रिंट जरूर ले लें।