फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना से जंग : इस सूबे में दो हजार से ज्यादा एएनएम को दी जाएगी सरकारी नौकरी

Wed, 05 May 2021 01:14 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 05 May 2021 01:14 PM IST
सार

झारखंड सरकार की ओर से सूबे में कोरोना संक्रमण के मामले में वृद्धि को देखते हुए तत्काल लगभग 2000 नर्सों की भर्ती की जा रही है। 

विज्ञापन
Jharkhand State Nurse ANM Recruitment 2021 Nurse Recruitment may be start soon
सरकारी नौकरियां - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

देशभर में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों के खिलाफ जंग को लेकर सरकारें अब मुस्तैद हो चुकी हैं। कोरोना काल में चरमराई स्वास्थ्य सेवाओं को पुन: पटरी पर लाने की कोशिश शुरू हो गई है। कई जगह जहां स्वास्थ्य कर्मियों का टोटा है, वहां संविदा कर्मियों और नियमित कर्मचारियों की भर्ती शुरू कर दी गई है। इसी क्रम में झारखंड सरकार की ओर से सूबे में कोरोना संक्रमण के मामले में वृद्धि को देखते हुए तत्काल लगभग 2000 नर्सों की भर्ती की जा रही है। 

Jharkhand State Nurse ANM Recruitment 2021 Nurse Recruitment may be start soon
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि झारखंड राज्य में कोरोना के खिलाफ लड़ाई में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों की भी कमी देखने को मिल रही है। राज्य सरकार ने इससे निपटने के लिए अल्पावधि (छह माह) के लिए एएनएम तथा स्टाफ नर्स की बहाली तो शुरू की, लेकिन इसमें महज 100  एएनएम व स्टाफ नर्स ही बहाल हो सकीं हैं। प्रदेश में राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियान के तहत झारखंड से रांची, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, जमशेदपुर सहित सभी प्रमंडल मुख्यालयों में एएनएम तथा स्टाफ नर्स की बहाली की जा रही है। 

Jharkhand State Nurse ANM Recruitment 2021 Nurse Recruitment may be start soon
ANM STUDENT

झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग में एएनएम के 1,698 नियमित नियुक्ति तथा 287 बैकलॉग नियुक्ति के लिए आवेदन दो साल पहले मंगवाए गए थे। अगर राज्य सरकार ने इस चयन प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की अनुमति देती है तो इतनी संख्या में एएनएम एक से दो माह के भीतर राज्य सरकार को मिल सकते हैं।  जहां तक राज्य भर्ती परीक्षा की बात है तो इसे नियमों में शिथिलता दी जा सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Jharkhand State Nurse ANM Recruitment 2021 Nurse Recruitment may be start soon
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

त्वरित भर्ती योजना पर काम करते हुए राज्य सरकार सीधी भर्ती भी कर सकती है। इसके तहत, अकादमिक अंकों व अनुभव के आधार पर भी नियुक्ति की जा सकती है। वैश्विक महामारी के भयावह हालात को देखते हुए ऐसा किया जा सकता है। साथ ही इसी तर्ज पर राज्य में लैब तकनीशियन व फार्मासिस्ट के पदों पर भी शीघ्र नियुक्तियां दी जा सकती है।

विज्ञापन
Jharkhand State Nurse ANM Recruitment 2021 Nurse Recruitment may be start soon
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

एक रिपोर्ट के अनुसार झारखंड में लैब तकनीशियन के 500, फार्मासिस्ट के 412, एएनएम के 1985 और स्टाफ नर्स के 1500 पदों पर भर्तियां होनी हैं। ये पद लंबे समय से रिक्त पड़े हैं। बता दें कि कोरोना की यह दूसरी लहर पिछले साल की पहली लहर के मुकाबले बहुत ज्यादा ही खतरनाक होती नजर आ रही है। समाज का हर वर्ग कोरोना महामारी से बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। ऐसे में लोगों को तुरंत एवं त्वरित स्वाथ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed