{"_id":"6a849444927beac00e068026","slug":"up-order-issued-to-continue-the-services-of-guest-teachers-in-sarvodaya-vidyalayas-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: सर्वोदय विद्यालयों में अतिथि शिक्षकों की सेवाएं जारी रखने का आदेश, छात्रों के साथ लगातार होगा संवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सर्वोदय विद्यालयों में अतिथि शिक्षकों की सेवाएं जारी रखने का आदेश, छात्रों के साथ लगातार होगा संवाद
Tue, 18 Aug 2026 10:50 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Tue, 18 Aug 2026 10:50 PM IST
सार
राजधानी लखनऊ में छात्राओं के प्रदर्शन के बाद सर्वोदय विद्यालयों में अतिथि शिक्षकों की सेवाएं जारी रखने का आदेश जारी कर दिया गया है। छात्राओं के प्रदर्शन के बाद पूरे प्रदेश के स्कूलों में मुआयना कराया गया है।
विज्ञापन
लखनऊ में छात्राओं ने किया था विरोध प्रदर्शन।
- फोटो : फेसबुक अकाउंट से
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समाज कल्याण विभाग ने सर्वोदय विद्यालयों में अतिथि शिक्षकों की सेवाएं जारी रखने का आदेश जारी कर दिया है। पांच सौ से अधिक इन शिक्षकों ने पिछले सत्र में भी सेवाएं दी थीं, लेकिन इस बार जून में विभाग ने अतिथि शिक्षकों को नए सिरे से रखे जाने के लिए विज्ञापन जारी कर दिया।
विज्ञापन
इस फैसले के खिलाफ पिछले सत्र में पढ़ाने वाले अतिथि शिक्षक हाईकोर्ट चले गए। हाईकोर्ट के आदेश के क्रम में इन शिक्षकों की सेवाएं जारी रखने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
यहां बता दें कि प्रदेश में समाज कल्याण विभाग के 100 से ज्यादा सर्वोदय विद्यालय हैं। निदेशक समाज कल्याण संजीव सिंह ने बताया कि सभी जिलों में डीएम, सीडीओ, उप निदेशक समाज कल्याण और जिला समाज कल्याण अधिकारियों ने सर्वोदय विद्यालयों का मुआयना किया।
विज्ञापन
उच्चस्तर से वीडियो कांफ्रेंसिंग करके भी जरूरी निर्देश दिए गए। विद्यालयों में कमियों को दूर करने के लिए कहा गया। ये भी निर्देश दिए गए हैं कि छात्रों के साथ लगातार संवाद किया जाएगा।