फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Partnership with Japan crucial to making UP a $1 trillion economy.

UP: सीएम योगी बोले- जापान के साथ साझेदारी यूपी को दस खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में अहम

Tue, 18 Aug 2026 10:16 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ/नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ/नई दिल्ली Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Tue, 18 Aug 2026 10:16 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जापान की तकनीकी विशेषज्ञता और उत्तर प्रदेश की औद्योगिक क्षमता का मेल प्रदेश को दस खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को गति देगा। 

विज्ञापन
Partnership with Japan crucial to making UP a $1 trillion economy.
जापानी प्रतिनिधिमंडल के साथ केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल व सीएम योगी आदित्यनाथ।

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश जापानी निवेशकों के साथ दीर्घकालिक और भरोसेमंद साझेदारी के लिए प्रतिबद्ध है। जापान के साथ संबंधों को केवल निवेश तक सीमित रखने के बजाय तकनीक, विनिर्माण, कौशल विकास और रोजगार के अवसरों से जोड़ने पर प्रदेश का जोर है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने मंगलवार को नई दिल्ली में जापान के यामानाशी प्रांत के गवर्नर कोटारो नागासाकी के नेतृत्व में आए 200 से अधिक प्रतिनिधियों से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल के सम्मान में नई दिल्ली में आयोजित स्वागत रात्रिभोज में मुख्यमंत्री ने जापानी कारोबारी नेताओं से निवेश और साझेदारी पर चर्चा की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचा, कुशल मानव संसाधन और निवेश अनुकूल नीतियां जापानी कंपनियों के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध करा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि जापान की तकनीकी विशेषज्ञता और उत्तर प्रदेश की औद्योगिक क्षमता का मेल प्रदेश को दस खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को गति देगा। विनिर्माण और तकनीक आधारित विकास में जापान महत्वपूर्ण भागीदार बन सकता है।

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि उत्तर प्रदेश का बेहतर बुनियादी ढांचा, कुशल कार्यबल और निवेश अनुकूल वातावरण जापानी कंपनियों के विस्तार के लिए मजबूत आधार है।


कार्यक्रम 23 अगस्त तक चलेगा। 19 अगस्त को नई दिल्ली में बैठकें, 21 अगस्त को लखनऊ में मुख्य निवेश सम्मेलन तथा इसके बाद आगरा, ग्रेटर नोएडा और वाराणसी में निवेश व कारोबारी कार्यक्रम होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed