{"_id":"6a849448d5fc7f911c0a99c7","slug":"brick-laden-tractor-trolley-overturns-after-wheel-detaches-car-crashes-into-it-from-behind-eight-injured-hapur-news-c-135-1-hpr1001-146804-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: टायर निकलने से पलटी ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, पीछे से घुसी कार, आठ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: टायर निकलने से पलटी ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, पीछे से घुसी कार, आठ घायल
विज्ञापन
बहादुरगढ़ क्षेत्र में हुए हादसे में क्षतिग्रस्त कार, गंगा एक्सप्रेसवे पर बिखरी ईंट। स्रोत जागरू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहादुरगढ़ (हापुड़)। थाना क्षेत्र के गंगा एक्सप्रेसवे पर आलमनगर गांव के पास शनिवार रात सड़क हादसा हो गया। संभल की ओर से आ रही ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली का अचानक एक टायर निकल गया। इससे अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। इसी दौरान पीछे से आ रही कार ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी। हादसे में ट्रैक्टर चालक समेत ट्रॉली पर सवार छह लोग घायल हो गए। कार सवार दंपती भी हादसे की चपेट में आए। हादसे की सूचना मिलते ही बहादुरगढ़ थाना पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और सड़क से क्षतिग्रस्त वाहन हटवाकर यातायात सुचारू कराया।
पुलिस के अनुसार, 16 अगस्त को कंट्रोल रूम को गंगा एक्सप्रेसवे पर दुर्घटना की सूचना मिली थी। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि ट्रैक्टर-ट्रॉली संभल की तरफ से आ रही थी। ट्रैक्टर को उस्मान चला रहा था और ट्रॉली पर पांच अन्य लोग सवार थे। आलमनगर के पास अचानक ट्रैक्टर का एक टायर निकल गया। इसके बाद हादसा हो गया। इसी दौरान जौनपुर से आ रही कार पलटी हुई ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई। कार में चालक राजेश और उनकी पत्नी कामायनी निवासी जिला जौनपुर के गांव सलाखापुर सवार थीं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। ट्रैक्टर पर सवार घायलों में उस्मान, कमील, मुशर्रफ, गुरफान, अतीक, अनवर सभी निवासी जिला संभल के गांव खानपुरवान शामिल हैं।
सीओ राहुल यादव ने बताया कि पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में ट्रैक्टर का टायर निकलना हादसे का प्रमुख कारण बताया जा रहा है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।