{"_id":"6a84948849326b2f2a04e047","slug":"elderly-women-await-free-travel-on-roadways-buses-hapur-news-c-135-1-hpr1003-146790-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: रोडवेज बसों में बुजुर्ग महिलाओं को निशुल्क सफर का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: रोडवेज बसों में बुजुर्ग महिलाओं को निशुल्क सफर का इंतजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। प्रदेश सरकार की तरफ से 60 वर्ष और उससे अधिक उम्र की बुजुर्ग महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की घोषणा के बाद अब इसके लागू होने का इंतजार है। रोडवेज अधिकारियों के अनुसार अभी तक इस संबंध में आदेश नहीं पहुंचा है।
प्रदेश सरकार ने अगस्त माह के प्रथम सप्ताह में अनुपूरक बजट में 60 वर्ष या उससे अधिक आयु की महिलाओं को रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा की घोषणा की थी। इसके बाद से ही रोडवेज बसों में सफर करने वाली बुजुर्ग महिलाएं रोडवेज बस अड्डे और परिचालकों से योजना लागू होने के बारे में जानकारी कर रही हैं लेकिन निगम की तरफ से आदेश न आने के कारण उन्हें स्पष्ट जवाब नहीं मिल पा रहा है। निगम को आदेश मिलने के बाद महिलाओं को धार्मिक, सामाजिक, पारिवारिक और स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों के लिए यात्रा करने में आर्थिक राहत मिलेगी।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक लक्ष्मण सिंह का कहना है कि इस संबंध में शासन से लिखित आदेश प्राप्त होने के बाद ही मुफ्त यात्रा की सुविधा लागू की जा सकेगी। पात्रता, पहचान पत्र, यात्रा की अवधि और अन्य नियम स्पष्ट होने के बाद परिचालकों को भी इसकी जानकारी दी जाएगी।