{"_id":"6a8494abb4940a2813059f56","slug":"bulldozer-used-against-illegal-plotting-hapur-news-c-135-1-hpr1006-146811-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर
विज्ञापन
पिलखुवा में अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई करता एचपीडीए का बुलडोजर। स्रोत एचपीडीए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिलखुवा। हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मानचित्र स्वीकृत नहीं होने के कारण तीन स्थानों पर की गई प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया गया। यह कार्रवाई करीब 28 हजार वर्ग मीटर भूमि पर की गई है।
प्राधिकरण के अनुसार, ग्राम परतापुर में गंदे नाले के पास अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त की गई। यह प्लॉटिंग श्याम कुमार, राम बाबू, विनोद और सौरभ के नाम पर थी। इसकी भूमि करीब 12 हजार वर्ग मीटर थी और मानचित्र स्वीकृत नहीं था। पबला रोड पर वासिफ अली और नदीम खान के नाम वाली करीब 10 हजार वर्ग मीटर भूमि पर भी कार्रवाई हुई। ग्राम पबला के दिनेश नगर रोड पर भी छह हजार वर्ग मीटर की प्लॉटिंग ध्वस्त की गई। यह प्लॉटिंग इंद्रराज, रोहताश, नसीम, शहजाव और विनोद कुमार के नाम पर थी। तीनों स्थानों पर मानचित्र स्वीकृति न होना ही कार्रवाई का मुख्य कारण रहा।
प्राधिकरण के प्रभारी सचिव ने बताया कि अवैध निर्माण और प्लॉटिंग के खिलाफ यह अभियान जारी रहेगा। उन्होंने आमजन से अपील की है कि वे किसी भी निर्माण या विकास कार्य से पहले मानचित्र स्वीकृत कराएं। ऐसा न करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह कदम शहरी विकास को व्यवस्थित रखने के लिए उठाया गया है।