{"_id":"6a8495034094f270b806793a","slug":"1750-meters-of-cc-roads-will-be-constructed-across-seven-villages-hapur-news-c-135-1-hpr1001-146805-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: सात गांवों में 1750 मीटर सीसी सड़क का होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: सात गांवों में 1750 मीटर सीसी सड़क का होगा निर्माण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धौलाना। ब्लॉक क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए विकास कार्यों को लेकर ब्लॉक प्रमुख निशांत सिसौदिया के प्रस्ताव पर समाज कल्याण विभाग के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री असीम अरुण ने क्षेत्र में सडक़ और नाला निर्माण कार्यों के लिए प्रस्ताव तैयार कराने के निर्देश दिए हैं।
ब्लॉक प्रमुख निशांत सिसौदिया ने समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरुण से मुलाकात कर ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न गांवों में विकास कार्य कराए जाने की मांग की थी। उन्होंने ग्रामीणों की जरूरत को देखते हुए सीसी सड़क और नाला निर्माण से संबंधित मांग पत्र सौंपा था। मांग का संज्ञान लेते हुए राज्यमंत्री ने जिलाधिकारी हापुड़ समेत संबंधित विभाग से कार्ययोजना और एस्टीमेट तैयार कर प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए हैं। ब्लॉक प्रमुख निशांत सिसौदिया ने बताया कि प्रस्ताव के तहत सात गांवों में करीब 1750 मीटर सीसी सड़क व तीन गांवों में करीब 2600 मीटर नाला निर्माण कराया जाना प्रस्तावित है। प्रत्येक गांव में 20 लाख रुपये तक की लागत से सडक़ और नाला निर्माण कार्य कराने का प्रस्ताव है।
ब्लॉक प्रमुख निशांत सिसौदिया ने कहा कि सड़क और नाला निर्माण होने से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा जलभराव की समस्या से भी राहत मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। कार्ययोजना और एस्टीमेट तैयार होने के बाद शासन स्तर से स्वीकृति की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। जारी प्रस्ताव में दौलतपुर ढीकरी, गालंद, सुखदेवपुर, निधावली, नरैना, इकलेडी और भोवापुर में सड़क और भोवापुर, खेड़ा और गालंद में नाले का निर्माण होगा।