फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Starters and cables stolen from eight tubewells; case registered.

Hapur News: आठ नलकूपों से स्टार्टर व केबिल चोरी, केस दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
Starters and cables stolen from eight tubewells; case registered.
हाफिजपुर। थाना क्षेत्र के गांव भटियाना जंगल में स्थित आठ नलकूपों को चोरों ने निशाना बनाया। चोर यहां कूमल कर इन नलकूपों से स्टार्टर, केबिल व मोटर चोरी कर फरार हो गए। नलकूपों पर पहुंचने पर किसानों को चोरी की जानकारी हुई। पुलिस एक किसान की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज चोरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

गांव भटियाना निवासी विजयपाल सिंह ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि सोमवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे वह अपने खेत पर बने नलकूप पर गए। इस दौरान उन्होंने देखा कि चोरों ने नलकूप से स्टार्टर, कट आउट व तार चोरी कर लिया।
विज्ञापन

इनके अलावा चोर उनके पास में ही उनके भाई महिपाल सिंह, चंद्रपाल सिंह, चक्रधर, मनोज, सत्यपाल, भूपसिंह व अनिल के नलकूपों से स्टार्टर, केबिल, कट आउट व मोटर चोरी कर फरार हो गए। सीओ मुनीश चंद्र ने बताया कि किसान की तहरीर पर चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। चोरों को गिरफ्तार कर जल्द मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed