फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Thefts occurred in three houses in a single night in Bigahi village

Ballia News: बिगहीं गांव में एक ही रात तीन घरों में चोरी, लाखों के गहने व नकदी ले गए चोर

Tue, 18 Aug 2026 10:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Thefts occurred in three houses in a single night in Bigahi village
गिगही गांव में ​स्थित मकान में हुई चोरी के बाद रोती-बिलखती पीड़ित परिवार की महिला।संवाद
हल्दी। बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के बिगहीं गांव में सोमवार रात तीन घरों में चोरी हुई। चोर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी लेकर भाग गए। मंगलवार सुबह घटना की जानकारी होने पर गांव में दहशत फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने भी साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया। हालांकि, डॉग स्क्वायड को कोई सफलता नहीं मिल सकी। राजू सिंह के घर में चोर खिड़की उखाड़कर घुसे थे। उनकी पुत्री ने बताया कि करीब एक करोड़ रुपये के पुश्तैनी आभूषण चोरी हुए हैं। पुलिस ने अभी चोरी की कुल कीमत की पुष्टि नहीं की है। बृजेंद्र सिंह के घर से चोर 40 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी का जिऊतिया ले गए। चोरों ने उस कमरे को बाहर से बंद कर दिया था, जिसमें महिलाएं सो रही थीं।
विज्ञापन

अन्य घरों में चोरी और ग्रामीणों की मांग
मदन तिवारी के घर में चोर छत के रास्ते दाखिल हुए। उनके पुत्र विवेक तिवारी के अनुसार, चोर अलमारी तोड़कर मंगलसूत्र, कान के झुमके, सिकड़ी, चार पायल और 15 हजार रुपये नकद ले गए। एक ही रात तीन घरों में चोरी से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने और जल्द घटना का खुलासा करने की मांग की है।रोहुआ चौकी प्रभारी सत्येंद्र चौधरी पुलिस टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे। थानाध्यक्ष वंश बहादुर सिंह ने बताया कि बिगहीं गांव में तीन घरों में चोरी हुई है। पुलिस टीम ने घटनास्थल पर जांच-पड़ताल की है। तहरीर मिलने के बाद अज्ञात चोरों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed