फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Tributes paid to martyred revolutionaries on Martyrs' Day in Bairia

Ballia News: बैरिया में शहीद दिवस पर बलिदानी क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि, तिरंगा यात्रा निकली

Tue, 18 Aug 2026 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
Tributes paid to martyred revolutionaries on Martyrs' Day in Bairia
बैरिया बलिदान दिवस पर शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करते भाजपा नेता सूर्यभान सिंह साथ में अ
बैरिया। 18 अगस्त को शहीद दिवस पर बैरिया थाने के सामने स्थित शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित हुआ। यह आयोजन 18 अगस्त 1942 के अमर शहीदों की स्मृति में किया गया। इसमें जनप्रतिनिधि, राजनीतिक दलों के पदाधिकारी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संगठन और पूर्व सैनिक संगठन के सदस्य शामिल हुए। प्रधान संघ तथा विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भी शहीदों को नमन किया। परंपरा के अनुसार, बैरिया थाने के प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शहीद स्मारक पर पूजन किया। उन्होंने स्मारक पर पुष्प और चादर चढ़ाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लग गया। पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त और भरत सिंह ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। सांसद सनातन पांडेय, विधायक जयप्रकाश अंचल और जेपी साहू भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

भाजपा जिला अध्यक्ष संजय मिश्रा और निर्भय नारायण सिंह ने भी शहीदों को नमन किया। पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता विजयलक्ष्मी सिंह, सूर्यभान सिंह और चंद्रबदन मिश्रा बैंड बाजा व जुलूस के साथ पहुंचे। जननायक दिवंगत बाबू मैनेजर सिंह राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज बैरिया के निदेशक अभिषेक कुमार सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों ने भी श्रद्धांजलि दी और नारे लगाए। दोपहर एक बजे तक शहीद स्मारक पर लोगों की भीड़ लगी रही। नगर पंचायत बैरिया के अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवकुमार वर्मा मंटन ने आगंतुकों का स्वागत किया।
विज्ञापन


सेनानी उत्तराधिकारियों का सम्मान
बलिया से बस द्वारा शहीद स्मारक बैरिया पहुंचे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के सदस्यों का तहसील प्रशासन ने स्वागत किया। उप जिलाधिकारी बैरिया शशि भूषण मिश्रा ने उनकी अगुवानी की। उनकी उपस्थिति में सेनानियों और उनके आश्रितों ने शहीद स्मारक पर माल्यार्पण किया। यह सम्मान कार्यक्रम शहीदों के योगदान को याद करने का एक महत्वपूर्ण हिस्सा था। प्रशासन ने इन परिवारों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन
शहीद दिवस के अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता विजयालक्ष्मी सिंह के नेतृत्व में एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा बैरिया के श्रीधर विद्यापीठ से शुरू होकर शहीद स्मारक तक पहुंची। शहीदों को नमन करने के बाद यात्रा वापस लौट गई। इस तिरंगा यात्रा में हजारों लोगों ने भाग लिया। उन्होंने शहीदों और देश की महान विभूतियों के पक्ष में जमकर नारेबाजी की। इस दाैरान विजयालक्ष्मी सिंह ने कहा कि यह आधुनिक भारत है। उन्होंने बताया कि देश अब एक विकसित राष्ट्र बन चुका है। भारत दुनिया की एक महाशक्ति के रूप में उभर रहा है। तिरंगा यात्रा में पूर्व सांसद भरत सिंह सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और हजारों कार्यकर्ता शामिल थे।

सपा सांसद व विधायक ने संस्थाओं को भगवाकरण का लगाया आरोप
बैरिया। सांसद सनातन पांडेय व विधायक जयप्रकाश अंचल ने केंद्र व प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सभी संस्थाओं के साथ-साथ सार्वजनिक आयोजनों का भी यह सरकार भगवाकरण कर रही है। इस शहीद स्मारक पर सर्वदलीय सभा का आयोजन होता था। सूचना विभाग की प्रदर्शनी लगती थी। इस सरकार के कार्यकाल में बंद कर दिया गया है ताकि लोग शहीद स्मारक के मंच से सरकार के विफलताओं को लोगों के बीच रख न सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed