फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Kanwariya heading to Deoghar struck by bike, dies

Ballia News: देवघर जा रहे कांवड़िये को बाइक ने मारी टक्कर, मौत

Tue, 18 Aug 2026 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
Kanwariya heading to Deoghar struck by bike, dies
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा में कांवड़ियों से जानकारी लेते प्रभारी निरीक्षक बैरिया राजेंद
जयप्रकाश नगर। बैरिया थाना क्षेत्र के एनएच-31 स्थित बैरिया-मांझी मार्ग पर मठ योगेंद्र गिरि चट्टी के पास मंगलवार को सड़क हादसे में देवघर जा रहे कांवड़िया की मौत हो गई। पेट्रोल पंप के पास लघुशंका के लिए सड़क किनारे उतरे अधेड़ को बैरिया की ओर से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में रसड़ा थाना क्षेत्र के हथुई गांव निवासी लाल राजभर (55) की मौत हो गई। हथुई निवासी लाल राजभर पुत्र रामबृक्ष राजभर गांव के करीब 25 लोगों के साथ पिकअप से झारखंड के देवघर जल चढ़ाने जा रहे थे। बैरिया-मांझी मार्ग पर मठ योगेंद्र गिरि चट्टी के समीप पेट्रोल पंप के पास पहुंचने पर उन्हें लघुशंका महसूस हुई। पिकअप रुकवाकर वह सड़क किनारे लघुशंका करने लगे। इसी दौरान बैरिया की ओर से तेज गति से आ रहे बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
विज्ञापन

साथी कांवड़िया उन्हें सीएचसी सोनबरसा ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी राजेंद्र प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। हादसे के बाद मृतक के साथी लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed