ONGC Apprentice Recruitment 2025: तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड (ONGC) ने विभिन्न तकनीकी और गैर-तकनीकी ट्रेडों में अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। भारत के उत्तरी, पश्चिमी, पूर्वी, दक्षिणी और मध्य क्षेत्रों में विभिन्न कार्य केंद्रों पर कुल 2,623 रिक्तियां जारी की गई हैं।
ONGC Apprentice Vacancy: ओएनजासी में अप्रेंटिस के 2,623 पदों पर बंपर भर्ती, आवेदन शुरू; इतना मिलेगा स्टाइपेंड
ONGC Apprentice Notification: तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड में अप्रेंटिस के 2,623 पदों पर भर्ती की जा रही है। इस भर्ती के लिए योग्यता ट्रेड के अनुसार आईटीआई, डिप्लोमा या स्नातक होना आवश्यक है।


रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है:
क्षेत्र | पदों की संख्या |
---|---|
उत्तरी क्षेत्र | 165 |
पश्चिमी क्षेत्र | 856 |
मुंबई सेक्टर | 569 |
पूर्वी क्षेत्र | 458 |
दक्षिणी क्षेत्र | 322 |
केंद्रीय क्षेत्र | 253 |
कुल | 2623 |

कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती के लिए ट्रेड के अनुसार योग्यताएं अलग-अलग हैं। आईटीआई ट्रेड्स के लिए प्रासंगिक आईटीआई प्रमाणपत्र आवश्यक है।
डिप्लोमा ट्रेड्स में प्रवेश के लिए 3-वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा होना अनिवार्य है। वहीं, स्नातक ट्रेडों के लिए प्रासंगिक क्षेत्र में स्नातक की डिग्री आवश्यक मानी जाती है।
Age Limit: आयु सीमा
सामान्य वर्ग के लिए आयु सीमा 18 से 24 वर्ष है। एससी/एसटी वर्ग के आवेदकों के लिए आयु सीमा 18 से 29 वर्ष निर्धारित है। ओबीसी (गैर-क्रीमी लेयर) वर्ग के लिए आयु सीमा 18 से 27 वर्ष है, जबकि दिव्यांगजन आवेदकों के लिए आयु सीमा 18 से 34 वर्ष रखी गई है।

इतना मिलेगा अप्रेंटिस
वर्ग | प्रति माह वजीफा (₹) |
---|---|
स्नातक प्रशिक्षु | 12,300 |
डिप्लोमा अप्रेंटिस | 10,900 |
ट्रेड अप्रेंटिस | 10,560 |
ट्रेड अप्रेंटिस | 9,600 |
ट्रेड अप्रेंटिस | 8,200 |

कैसे होगा चयन?
उम्मीदवारों की नियुक्ति उनके योग्यता परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर की जाएगी। अगर दो या अधिक उम्मीदवारों के अंक बराबर हों, तो उम्र में बड़े उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए भारत सरकार की आरक्षण नीति लागू होगी।