अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में है तो यह खबर आपके लिए ही है। इंदिरा गांधी परमाणु अनुसंधान केंद्र (आईजीसीएआर) ने ग्रुप ए, ग्रुप सी और स्टाइपेंड ट्रेनी की पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस संबंध में आईजीसीएआर ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर आवेदन मंगवाए हैं। इनमें वैज्ञानिक अधिकारी, तकनीकी अधिकारी, तकनीकिशियन ग्रेड वन, ग्रेड टू और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही स्टाइपेंडरी ट्रेनी के पदों पर भर्ती शुरू की है।
सरकारी भर्ती : इस बड़े संस्थान में 10वीं पास से लेकर पीएचडी वालों तक के लिए नौकरियां
इंदिरा गांधी परमाणु अनुसंधान केंद्र (आईजीसीएआर) ने ग्रुप ए, ग्रुप सी और स्टाइपेंड ट्रेनी की पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार इंदिरा गांधी परमाणु अनुसंधान केंद्र (आईजीसीएआर) के इन पदों के आवेदन कर सकते हैं। इंदिरा गांधी परमाणु अनुसंधान केंद्र (आईजीसीएआर) के इन पदों पर आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट igcar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 मई थी, जिसे अब बढ़ाकर 10 जून, 2021 कर दिया गया है। कुल पदों की संख्या 337 है।आधिकारिक अधिसूचना और आवेदन अवधि के विस्तार की सूचना का लिंक आगे दिया गया है।
पदों का विवरण
महत्वपूर्ण तिथियां
आयु सीमा
इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों का उम्र 18 वर्ष होना जरूरी हैं, अधिकतम उम्र सीमा 40 साल निर्धारित की गई है।
आवेदन शुल्क
सामान्य अभ्यर्थी - 300 / -
एसटी / एससी / दिव्यांग या विकलांग / महिला - 200 / -