फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri 2021: ये हैं वो 5 नौकरियां, जहां आप कर सकते हैं आवेदन और पा सकते हैं अच्छी सैलरी

Wed, 24 Feb 2021 01:37 PM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 24 Feb 2021 01:37 PM IST
विज्ञापन
Sarkari Naukri 2021 new government jobs 5 jobs where you can get good salary
सरकारी नौकरियां 2021 - फोटो : अमर उजाला

Sarkari Naukri 2021: अगर आप नौकरी खोज रहे हैं, तो आपको हम यहां पांच ऐसी नौकरियों के बारे में बता रहे हैं, जहां आवेदन के जरिए आप अच्छी सैलरी पा सकते हैं। दरअसल, इस वक्त कई विभागों में बंपर नौकरियां निकली हैं, जिनके लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इन नौकरियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। बिहार में इस वक्त 23 सौ से ज्यादा फायरमैन की नौकरियां निकली हैं, जिनके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और अभ्यर्थी मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। इसी तरह से नेशनल थर्मल पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनटीपीसी) ने असिस्टेंट इंजीनियर और असिस्टेंट केमिस्ट के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिनमें चयन होने वाले अभ्यर्थियों को एक लाख रुपये से ज्यादा का वेतन मिलेगा। इसी तरह से राजस्थान राज्य की पावर कंपनियों में असिस्टेंट इंजीनियर, पर्सनेल ऑफिसर से लेकर जूनियर असिस्टेंट तक के कुल 2370 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।आइए अगली स्लाइड में इन पांच नौकरियों के बारे में जानते हैं...



सरकारी नौकरियों के बारे में  लाइव अपडेट पढ़ने के लिए क्लिक करें

Sarkari Naukri 2021 new government jobs 5 jobs where you can get good salary
सरकारी नौकरी 2021 - फोटो : अमर उजाला

#पहली नौकरी
राजस्थान राज्य की पावर कंपनियों में असिस्टेंट इंजीनियर, पर्सनेल ऑफिसर से लेकर जूनियर असिस्टेंट तक के कुल 2370 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। जिनके लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट https://energy.rajasthan.gov.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (आरवीयूएन), राजस्थान राज्य विद्युत प्रसार निगम लिमिटेड (आरवीपीएन), जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (जेवीवीएन), अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (एवीवीएन) और जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (जेडीवीवीएन) में नौकरी मिलेगी। इन नौकरियों में अभ्यर्थियों को प्रति माह 39,300 रुपये तक का वेतन मिलेगा।

इस नौकरी के बारे में विस्तार से जानने के लिए क्लिक करें

Sarkari Naukri 2021 new government jobs 5 jobs where you can get good salary
सरकारी नौकरी 2021 - फोटो : अमर उजाला

#दूसरी नौकरी
बिहार में फायरमैन की बंपर नौकरियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत हो चुकी है। इन नौकरियों के लिए सेंट्रल सलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल ने अधिसूचना जारी की थी। फायरमैन की 23 सौ से ज्यादा रिक्तियों के लिए आज यानी कि 24 फरवरी से ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत हो गई है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इन रिक्तियों में जनरल अभ्यर्थियों के लिए 957 पद और ओबीसी के लिए 268 पद शामिल हैं। ओबीसी महिलाओं के लिए 97 पद शामिल हैं।

इन नौकरियों के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन
Sarkari Naukri 2021 new government jobs 5 jobs where you can get good salary
सरकारी नौकरी 2021, sarkari naukri, sarkari naukri 2021, sarkari naukri 2021 live, sarkari naukri 2021 updates, 2021 sarkari naukri - फोटो : अमर उजाला

#तीसरी नौकरी
नेशनल थर्मल पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनटीपीसी) ने एनटीपीसी भर्ती 2021 के तहत अपने स्टेशनों/ परियोजनाओं में शिफ्ट प्रचालन के लिए असिस्टेंट इंजीनियर और असिस्टेंट केमिस्ट की नौकरियां निकाली हैं। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी एनटीपीसी की वेबसाइट ntpccareers.net पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इन नौकरियों के लिए आज यानी कि 24 फरवरी से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस भर्ती प्रक्रिया में चयनित आवेदकों को 1,20,000 रुपये तक का वेतन मिलेगा। अभ्यर्थी इन नौकरियों के लिए 10 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं।

इन नौकरियों के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए क्लिक करें

विज्ञापन
Sarkari Naukri 2021 new government jobs 5 jobs where you can get good salary
भारतीय नौसेना - फोटो : अमर उजाला

#चौथी नौकरी
भारतीय नौसेना ने बड़े स्तर पर भर्ती अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत साढ़े 1159 रिक्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई है।यह भर्ती सिविलियन एंट्रेंस टेस्ट INCET TMM 01/2021 के माध्यम से नौसेना की पूर्वी कमान, पश्चिमी कमान और दक्षिणी कमान में की जाएगी। इन नौकरियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 7 मार्च है।  

इन नौकरियों के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए क्लिक करें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed