{"_id":"6a84538b9f717035510871f9","slug":"a-culvert-washed-away-in-the-hinwal-river-cutting-off-100-families-from-five-villages-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-125860-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: हिंवल नदी में बही पुलिया, पांच गांवों के 100 परिवारों का संपर्क कटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: हिंवल नदी में बही पुलिया, पांच गांवों के 100 परिवारों का संपर्क कटा
Tue, 18 Aug 2026 06:13 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Tue, 18 Aug 2026 06:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौ माह से स्वीकृत थी पांच लाख की धनराशि, टेंडर न होने से नहीं शुरू हुआ निर्माण
कोटद्वार। द्वारीखाल ब्लॉक की ग्रामसभा च्वरा और सुराड़ी के पांच गांवों को जोड़ने वाली हिंवल नदी पर बनी क्षतिग्रस्त पुलिया मंगलवार सुबह मूसलाधार बारिश के दौरान नदी के उफान में बह गई। पुलिया बहने से सौड़, तिग्नया, सुराड़ी, भगोला और सैंणा गांवों के करीब 100 परिवारों का पैदल संपर्क ब्लॉक मुख्यालय द्वारीखाल और मुख्य बाजार चैलूसैंण से कट गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन और लोनिवि से जल्द नई पुलिया का निर्माण कराने की मांग की है।
ग्रामीणों के अनुसार करीब 20 वर्ष पहले क्षेत्र पंचायत निधि से एक लाख रुपये की लागत से हिंवल नदी पर पुलिया बनाई गई थी। वर्ष 2023 की बाढ़ में इसका एक पिलर क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बाद से पुलिया से आवाजाही जोखिम भरी बनी हुई थी। नई पुलिया के निर्माण के लिए अक्तूबर 2025 में जिला योजना से पांच लाख रुपये स्वीकृत किए गए थे।
ग्रामीणों का कहना है कि नौ माह बीतने के बावजूद निर्माण शुरू नहीं हुआ। ब्लॉक प्रमुख बीना राणा ने भी मौके का निरीक्षण कर जल्द निर्माण शुरू कराने का आश्वासन दिया था। ग्राम प्रधान च्वरा प्रीति देवी, ग्राम प्रधान सुराड़ी विनीता देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य कादंबरी देवी समेत ग्रामीणों ने कहा कि समय रहते नई पुलिया बन जाती तो यह स्थिति नहीं आती।
विज्ञापन
15 मीटर स्पान, पांच लाख में संभव नहीं था निर्माण
अपर सहायक अभियंता लोनिवि दुगड्डा मनोज ममगाईं ने बताया कि पुलिया पहले ही आपदा में क्षतिग्रस्त थी और उसके स्थान पर नई पुलिया प्रस्तावित थी। पुलिया का स्पान करीब 15 मीटर होने के कारण स्वीकृत पांच लाख रुपये की धनराशि में इसका निर्माण संभव नहीं था। इसी वजह से पुलिया के टेंडर नहीं हो पाए। उन्होंने बताया कि अब आगे की कार्रवाई के लिए उच्च स्तर पर प्रस्ताव रखा जाएगा।