{"_id":"6a84619b6e115ecf490f9e5c","slug":"upper-surface-of-malan-bridge-peels-off-in-the-rain-questions-raised-about-construction-quality-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-125875-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: बारिश में उखड़ी मालन पुल की ऊपरी सतह, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: बारिश में उखड़ी मालन पुल की ऊपरी सतह, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल
Tue, 18 Aug 2026 07:13 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Tue, 18 Aug 2026 07:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार/कण्वघाटी। भाबर क्षेत्र के मोटाढाक स्थित मालन पुल की ऊपरी सतह (वियरिंग कोट) भारी बारिश के दौरान उखड़ जाने से पुल पर गड्ढा बन गया। इसका वीडियो वायरल होने के बाद मामला संज्ञान में आते ही लोनिवि ने गड्ढे की मरम्मत करा दी है।
मंगलवार को हुई मूसलाधार बारिश के दौरान पुल के एक स्लैब की ऊपरी परत उखड़ने से गड्ढा बन गया। लोगों का कहना है कि मालन पुल क्षेत्र की प्रमुख संपर्क कड़ी है जहां दिनभर बड़ी संख्या में वाहन और पैदल यात्री गुजरते हैं। लोगों का कहना है कि बारिश शुरू होते ही पुल की सतह उखड़ जाना निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े करता है।
उधर, लोनिवि दुगड्डा के अधिशासी अभियंता निर्भय सिंह ने बताया कि भारी बारिश के कारण पुल की ऊपरी सतह का कुछ हिस्सा उखड़ गया था, जिसकी मरम्मत करा दी गई है। पुल के स्लैब पुराने ही जोड़े गए हैं। पिलरों का निर्माण नए सिरे से कराया गया है।