{"_id":"6a8454295cf688d0cc0d1050","slug":"debris-blocked-the-highway-at-four-locations-near-dugadda-traffic-was-disrupted-for-four-hours-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-125861-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: दुगड्डा के बीच हाईवे पर चार जगह आया मलबा, चार घंटे रहा बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: दुगड्डा के बीच हाईवे पर चार जगह आया मलबा, चार घंटे रहा बाधित
Tue, 18 Aug 2026 06:16 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Tue, 18 Aug 2026 06:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेसीबी व पोकलेन से मलबा हटने के बाद हुई आवाजाही सुचारू
कोटद्वार/दुगड्डा। बारिश से पौड़ी हाईवे पर कोटद्वार-दुगड्डा के बीच चार स्थानों पर पहाड़ी से मलबा आने से करीब चार घंटे तक आवाजाही बाधित रही। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने सिद्धबली और दुगड्डा बैरियर पर बैरिकेडिंग कर वाहनों की आवाजाही रोक दी। इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
सोमवार शाम सात बजे से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला मंगलवार दोपहर तक जारी रहा। मंगलवार सुबह दुर्गादेवी मंदिर, चूनाधारा, पांचवें मील रपटे और आमसौड़ के समीप हाईवे पर भारी मलबा आ गया। हाईवे बंद होने की सूचना पर पुलिस ने सिद्धबली और दुगड्डा स्थित दोनों बैरियर पर वाहनों को रोक दिया। इससे पर्वतीय क्षेत्रों में कार्यरत सरकारी कर्मचारी और शिक्षक भी जाम में फंस गए। कई लोग मार्ग बंद होने के कारण वापस घर लौट गए। एनएच प्रशासन ने जेसीबी और पोकलेन मशीनों की मदद से मलबा हटाने का काम शुरू किया। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद हाईवे से मलबा हटाकर यातायात सुचारू कराया गया।
.
भारी बारिश के दौरान कोटद्वार-दुगड्डा के बीच चार स्थानों पर मलबा आने से करीब चार घंटे यातायात प्रभावित रहा। मशीनों से मलबा हटाने के बाद हाईवे पर आवाजाही सुचारू कर दी गई है।
विज्ञापन
- आशीष कुमार सैनी, जेई एनएच खंड लोनिवि धुमाकोट।