{"_id":"6a8454b8a4d7ccdc8c0448e0","slug":"state-highway-closed-due-to-landslide-between-hanumanti-and-lisadi-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-125862-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: हनुमंती-लिसाड़ी के बीच भूस्खलन से स्टेट हाईवे बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: हनुमंती-लिसाड़ी के बीच भूस्खलन से स्टेट हाईवे बंद
Tue, 18 Aug 2026 06:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Tue, 18 Aug 2026 06:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुगड्डा (कोटद्वार)। पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के चलते मंगलवार सुबह लक्ष्मणझूला-दुगड्डा-धुमाकोट राज्य राजमार्ग-9 हनुमंती के पास भूस्खलन होने से यातायात के लिए बंद हो गया। फिलहाल वाहनों को फतेहपुर-उमथगांव-हनुमंती मोटर मार्ग से निकाला जा रहा है। रास्तों में फंसे लोग पैदल ही गंतव्य के लिए आवाजाही करने को मजबूर हैं।
मंगलवार सुबह करीब सात बजे हनुमंती के निकट पहाड़ी दरकने से राज्य राजमार्ग पर भारी मात्रा में मलबा आ गया। गनीमत रही कि सड़क हनुमंती से पहले ही बंद हुई। इससे क्षेत्रवासियों को फतेहपुर-हनुमंती मोटर मार्ग से वैकल्पिक आवाजाही की सुविधा मिल गई। सड़क के नीचे बहने वाली लंगूरगाड नदी भी उफान पर है जिससे पैदल आवाजाही करने वालों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विभाग की ओर से शाम तक सड़क खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं।
लोनिवि दुगड्डा के एई कपिल कुमार ने बताया कि स्टेट हाईवे-9 पर हनुमंती-लिसाड़ी के बीच सड़क बंद होने की सूचना मिलते ही दो जेसीबी मशीनें मौके पर भेज दी गई हैं। मलबा हटाकर जल्द यातायात सुचारु करने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद