{"_id":"6a845347dde07cc5fd0335ce","slug":"congress-protests-against-mla-bisht-in-yamkeshwar-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-125857-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: यमकेश्वर में विधायक बिष्ट के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: यमकेश्वर में विधायक बिष्ट के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
Tue, 18 Aug 2026 06:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Tue, 18 Aug 2026 06:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार/यमकेश्वर। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी यमकेश्वर और जिला युवा कांग्रेस कोटद्वार के कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर भाजपा विधायक रेनू बिष्ट के खिलाफ तूनखाल में काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन किया।
विधायक तिलधारखाल मेले में जा रही थीं। कार्यकर्ताओं ने तूनखाल में विधायक को काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेसी क्षेत्र में बदहाल पड़ी स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, पेयजल व्यवस्था में सुधार की मांग कर रहे थे। उन्होंने रोजगार और महिला सुरक्षा के मुद्दों को लेकर सरकार और विधायक पर पूरी तरह नाकाम रहने का आरोप लगाया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि यमकेश्वर के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव है। कई विद्यालयों में शिक्षकों की कमी बनी हुई है। सड़कों की बदहाल स्थिति और पेयजल संकट से भी ग्रामीण परेशान हैं। वहीं, युवाओं के लिए रोजगार के पर्याप्त अवसर नहीं होने से पलायन बढ़ रहा है।
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं ने अंकिता भंडारी प्रकरण का उल्लेख करते हुए महिलाओं की सुरक्षा और न्याय का मुद्दा भी उठाया। उनका आरोप था कि मूलभूत समस्याओं के स्थायी समाधान के बजाय जनता को बर्तन आदि सामान बांटकर प्रभावित करने की राजनीति की जा रही है। कांग्रेस ने समस्याओं के समयबद्ध समाधान की मांग की। ब्लॉक अध्यक्ष अनिल रतूड़ी, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद डबराल, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरविंद नेगी, कुलदीप पटवाल, मोहन सिंह, हरि सिंह, भगत सिंह मौजूद रहे।