Govt Job Alert 28 July 2026: अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और पिछले कुछ दिनों से आवेदन करने का सोच रहे थे, तो अब बिल्कुल देरी मत कीजिए। आज यानी 28 जुलाई 2026 को केंद्र और राज्य सरकार के अलग-अलग विभागों में निकली 3,000 से अधिक पदों की 3 प्रमुख भर्तियों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि है। अभ्यर्थी नीचे पढ़ सकते हैं कि किस विभाग में कितने पद हैं, योग्यता क्या है और कहां जाकर फॉर्म भर सकते हैं।
{"_id":"6a6756ae79b93258d90254a6","slug":"sarkari-naukri-2026-apply-today-for-upsssc-iocl-mhrb-posts-deadline-for-3000-government-jobs-2026-07-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri: इन तीन सरकारी नौकरियों का फॉर्म भरने की आज लास्ट डेट, 3000 से अधिक वैकेंसी, तुरंत करें आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Sarkari Naukri: इन तीन सरकारी नौकरियों का फॉर्म भरने की आज लास्ट डेट, 3000 से अधिक वैकेंसी, तुरंत करें आवेदन
Tue, 28 Jul 2026 06:01 AM IST
Akash Kumar
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Akash Kumar
Updated Tue, 28 Jul 2026 06:01 AM IST
सार
Govt Job Alert 28 July 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC), इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) और असम मेडिकल एंड हेल्थ रिक्रूटमेंट बोर्ड (MHRB) की बड़ी भर्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि आज समाप्त हो रही है। अभ्यर्थी अपनी पसंद की भर्ती से जुड़ी जानकारी पढ़कर तुरंत आवेदन कर दें।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में गन्ना पर्यवेक्षक के 1182 पदों पर भर्ती
- फोटो : AI Generated
1. UPSSSC Cane Supervisor 2026
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा गन्ना विभाग में गन्ना पर्यवेक्षक के 1,182 पदों पर निकाली गई भर्ती के लिए आवेदन की आज अंतिम तारीख है।
- कुल पद: 1,182 पद
- योग्यता: कृषि में स्नातक (B.Sc Agriculture), UPSSSC PET 2025 स्कोरकार्ड और CCC कंप्यूटर सर्टिफिकेट
- आयु सीमा: 21 से 40 वर्ष (नियमानुसार छूट उपलब्ध)
- आवेदन शुल्क: ₹25
- आधिकारिक वेबसाइट: upsssc.gov.in
IOCL Recruitment
- फोटो : Amar Ujala Graphics
2. IOCL Trade & Technician Apprentice 2026
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) की ओर से ट्रेड और तकनीशियन अप्रेंटिस के 1,524 पदों (गुजरात/रिफाइनरी यूनिट्स) पर भर्ती के लिए आवेदन विंडो आज शाम बंद हो रही है।
- कुल पद: 1,524 पद
- योग्यता: ट्रेड के अनुसार 10वीं + ITI, 12वीं पास, संबंधित विषय में डिप्लोमा या ग्रेजुएशन (B.Sc/B.A./B.Com)
- आयु सीमा: 18 से 24 वर्ष
- आवेदन की अंतिम समयसीमा: आज (28 जुलाई) शाम 5:00 बजे तक
- आवेदन शुल्क: शून्य (सभी श्रेणियों के लिए निशुल्क)
- आधिकारिक वेबसाइट: iocl.com
विज्ञापन
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
3. MHRB Assam Recruitment 2026
मेडिकल एंड हेल्थ रिक्रूटमेंट बोर्ड (MHRB), असम ने विभिन्न मेडिकल कॉलेजों और संस्थानों में रजिस्ट्रार, डिमॉन्स्ट्रेटर और रेजिडेंट फिजिशियन के पदों पर कुल 492 रिक्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया आज संपन्न हो रही है।
- कुल पद: 492 पद
- योग्यता: संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री (MD/MS/DNB/MDS) या M.Sc के साथ Ph.D (मेडिकल विषय)
- आयु सीमा: 21 से 45 वर्ष
- वेतनमान: ₹57,700 - ₹1,82,400 (एकेडमिक लेवल-10)
- आधिकारिक वेबसाइट: nhm.assam.gov.in / MHRB असम पोर्टल
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Adobe Stock
अभ्यर्थी इन बातों का भी रखें ख्याल
- वेबसाइट सर्वर डाउन की समस्या: अंतिम तिथि होने के कारण शाम के समय वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ सकता है, इसलिए तुरंत अपना फॉर्म पूरा करें।
- फीस भुगतान: आवेदन फॉर्म सबमिट करने के साथ-साथ फीस पेमेंट की रसीद डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।
- दस्तावेज री-चेक करें: फोटो, सिग्नेचर और मार्कशीट अपलोड करते समय कोई गलती न हो, इसका ध्यान रखें।