BPSC Recruitment 2020 : सरकारी नौकरी की राह देख रहे उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका है। BPSC ने कई पदों पर भर्तियां निकाली हैं। जो उम्मीदवार नौकरी करने के इच्छुक हैं, उनके पास यह बेहतरीन मौका है। आपको बता दे कि आयोग ने एचओडी (इलेक्ट्रिकल) के रिक्त पदों को भरने के लिए ये भर्तियां निकाली हैं। जिसके द्वारा 30 से ज्यादा पदों को भरा जाना है। जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं, वे 07 अगस्त से पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की ये प्रक्रिया 24 अगस्त, 2020 तक चलेगी। इस नौकरी से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए अगली स्लाइड देखें। इस नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए अगली स्लाइड देखें। इसके साथ ही आप अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर।
लोक सेवा आयोग दे रहा है सरकारी नौकरी का मौका, यहां कई पद हैं खाली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयु सीमा :
इन पदों पर आवेदन करने के लिए पुरूषों की न्यूनतम आयु 33 वर्ष पद के अनुसार निर्धारित की गई है।
महत्वपूर्ण तिथियां :
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की प्रारंभिक तिथि : 07 अगस्त, 2020 से 24 अगस्त, 2020 तक
ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि : 28 अगस्त, 2020 तक
ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि : 04 सितंबर, 2020 तक
हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि : 11 सितंबर, 2020 तक
शैक्षिक योग्यताएं :
उम्मीदवार शैक्षिक योग्यता से संबंधि अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई नोटिफिकेशन देंखें।
पदों का विवरण :
पद का नाम: पदों की संख्या :
एचओडी (इलेक्ट्रिकल) कुल 36 पद
आवेदन प्रक्रिया :
इच्छुक उम्मीदवार सबसे पहले बीपीएससी आधिकारिक वेबसाइट http://www.bpsc.bih.nic.in/ पर जाएं और नोटिफिकेशन डाउनलोड करें। दिए गए दिशा - निर्देशों के अनुसार आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें। ध्यान रहे कि पंजीकरण करते समय किसी भी तरह की त्रुटि होने पर आवेदन पत्र रद्द कर दिये जाएंगे। पंजीकरण करने के बाद आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।
चयन प्रक्रिया :
उम्मीदवार का चयन शैक्षणिक प्रदर्शन और साक्षात्कार के मूल्यांकन के आधार पर किया जाएगा।
ये भी पढ़ें : 10वीं पास के लिए NCL में सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका, शुरू आवेदन प्रक्रिया
BPSC की आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें : गुजरात इनवॉयरमेंट मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट ने मांगे हैं आवेदन, यहां क्लर्क कम टाइपिस्ट, डिप्टी सुपरिटेंडेंट समेत कई पद खाली