AIIMS New Delhi Recruitment 2020 : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS New Delhi) में कई पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन निकाले गए हैं। आपको बता दें कि ये भर्तियां रिसर्च ऑफिसर, एसएआरएफ, डीईओ और लैब टेक्नीशियन समेत कई पदों पर होने जा रही है। जो योग्य उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, वे 05 अगस्त, 2020 तक आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। पंजीकरण करने से पहले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट या इस खबर में आगे दी गई नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें। इस नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए अगली स्लाइड देखें। इसके साथ ही आप अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर।
AIIMS: 12वीं पास के लिए सरकारी नौकरी पाने का बेहतरीन मौका, जल्द करें आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयु सीमा :
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 30, 35 व 45 वर्ष पदों के अनुसार निर्धारित की गई है।
महत्वपूर्ण तिथियां :
नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि : 08 जुलाई, 2020
ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 05 अगस्त, 2020
पदों का विवरण :
पदों का नाम : पदों की संख्या :
- अनुसंधान अधिकारी 01
- सीनियर रिसर्च फैलो 02
- ऑप्टोमेट्रिस्ट 02
- प्रयोगशाला टेक्नीशियन 02
- डाटा एंट्री ऑपरेटर 01
- फील्ड वर्कर 02
- प्रोजेक्ट अटेंडेंट 02
ऐसे करें आवेदन :
उम्मीदवार आवेदन से संबंधित जानकारी के लिए AIIMS की आधिकारिक वेबसाइट https://www.aiims.edu/en.html पर विजिट करें। आप आगे दी गई लिंक से भी सिर्फ एक क्लिक में नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 05 अगस्त, 2020 को समाप्त कर दी जाएगी। ध्यान रहे कि पंजीकरण करते समय किसी भी तरह की त्रुटि होने पर आवेदन पत्र रद्द कर दिये जाएंगे। पंजीकरण करने के बाद आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।
उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया :
शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।
ये भी पढ़ें : 10वीं पास के लिए NCL में सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका, शुरू आवेदन प्रक्रिया
AIIMS की आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें : गुजरात इनवॉयरमेंट मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट ने मांगे हैं आवेदन, यहां क्लर्क कम टाइपिस्ट, डिप्टी सुपरिटेंडेंट समेत कई पद खाली