ICCR Recruitment 2020 : भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद ने कार्यक्रम अधिकारी, सहायक कार्यक्रम अधिकारी, सहायक, सीनियर आशुलिपिक, जूनियर आशुलिपिक, एलडीसी के पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार, जो इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, वे ICCR की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं और नोटिफिकेशन पढ़ें। अंतिम तारीख से पहले आवेदन प्रक्रिया को ऑनलाइन माध्यम से पूरा करें। इस नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए आगे की स्लाइड देखें...
क्लर्क, स्टेनोग्राफर, सहायक समेत कई पद खाली, जानें कैसे होगा चयन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आवेदन प्रक्रिया :
उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या आगे दी गई अधिसूचना डाउनलोड करें। फिर दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें।
शैक्षिक योग्यता :
उम्मीदवार शैक्षिक योग्यता से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए आगे दी गई नोटिफिकेशन पढ़ें।
आयु सीमा :
एलडीसी - न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष
जूनियर आशुलिपिक - न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष
सीनियर आशुलिपिक - न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष
सहायक - अधिकतम आयु 30 वर्ष
सहायक कार्यक्रम अधिकारी - अधिकतम आयु 35 वर्ष
कार्यक्रम अधिकारी - न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष तक ICCR के नियामनुसार निर्धारित की गई है।
चयन प्रक्रिया :
उम्मीदवारों का चयन सीबीटी परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।
महत्वपूर्ण तिथि :
ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 17 मार्च, 2020
ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 30 अप्रैल, 2020
ये भी पढ़ें - ESIC में कई पदों पर हो रही हैं भर्तियां, नौकरी पाने के लिए देना होगा सिर्फ इंटरव्यू
पदों का विवरण :
पदों का नाम : पदों की संख्या :
कार्यक्रम अधिकारी 08
सहायक कार्यक्रम अधिकारी 10
सहायक 07
सीनियर आशुलिपिक 02
जूनियर आशुलिपिक 02
एलडीसी 03
ये भी पढ़ें - बैंक में नौकरी करने का सपना होगा पूरा, यहां खाली हैं 700 से ज्यादा पद