{"_id":"6a84a55d7b03c17db60e1308","slug":"samples-of-paneer-ghee-and-cashews-were-collected-from-eight-establishments-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-182511-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: आठ प्रतिष्ठानों से पनीर, घी और काजू के नमूने लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: आठ प्रतिष्ठानों से पनीर, घी और काजू के नमूने लिए
Wed, 19 Aug 2026 12:03 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 19 Aug 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। दूध और दुग्ध उत्पादों में मिलावट के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने मंगलवार को शिकोहाबाद में कई डेयरी और खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। टीम ने अलग-अलग प्रतिष्ठानों से पनीर, घी और काजू के कुल आठ नमूने जांच के लिए संग्रहित किए। नमूनों को प्रयोगशाला भेजकर गुणवत्ता की जांच कराई जाएगी।
खाद्य विभाग की टीम ने शिकोहाबाद में कृष्णा डेयरी से पनीर का एक नमूना लिया। राधिका डेयरी से पनीर का एक, मोहन डेयरी से पनीर का एक और पाण्डेय डेयरी से भी पनीर का एक नमूना संग्रहित किया गया। गोपाल डेयरी से घी का नमूना लिया गया।
इसके अलावा टीम ने होटल ताज अनुषी का भी निरीक्षण किया। यहां खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच के लिए पनीर और काजू के एक-एक नमूने लिए गए। निरीक्षण के दौरान मिली कमियों के संबंध में होटल संचालक को सुधार नोटिस भी जारी किया गया।
विज्ञापन
खाद्य विभाग के सहायक आयुक्त चंदन पांडेय ने बताया कि मंगलवार की कार्रवाई में कुल आठ खाद्य नमूने लिए गए। इनमें पनीर के छह, घी का एक और काजू का एक नमूना शामिल है।