फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   'Good Governance' YouTube channel launched; officials to visit colleges for direct interaction.

Firozabad News: सुशासन यूट्यूब चैनल लॉन्च, अफसर कॉलेजों में जाकर करेंगे सीधा संवाद

Wed, 19 Aug 2026 12:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 19 Aug 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
'Good Governance' YouTube channel launched; officials to visit colleges for direct interaction.
टूंडला के जीजीआईसी में छात्राओं से संवाद करते डीएम संतोष कुमार शर्मा। स्रोतःसंस्था - फोटो : टूंडला के जीजीआईसी में छात्राओं से संवाद करते डीएम संतोष कुमार शर्मा। स्रोतःसंस्था
फिरोजाबाद। जिले के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी और सही कॅरिअर गाइडेंस देने के लिए फिरोजाबाद सुशासन यूट्यूब चैनल लॉन्च किया गया है। इसी क्रम में मंगलवार को जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, टूंडला पहुंचकर छात्राओं से संवाद किया। इसका लाइव प्रसारण जिले 85 इंटर कॉलेजों में हुआ। जिलाधिकारी ने प्रभावी पढ़ाई के तरीके, टाइम मैनेजमेंट और सही रोल मॉडल के चुनाव पर विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन


संवाद के दौरान जिलाधिकारी ने ब्लैकबोर्ड पर एसडब्ल्यूओटी (स्ट्रेंथ, वीकनेस, अपॉर्चुनिटी, थ्रेट) मॉडल बनाकर छात्राओं को अपनी मजबूती और कमजोरी पहचानने का तरीका सिखाया। सिविल सर्विसेज में जाने की इच्छा जताने वाली छात्रा वंदना के सवाल पर जिलाधिकारी ने सलाह दी कि अपनी रुचि के अनुसार विषय का चुनाव करें और पूर्ण निष्ठा के साथ जुट जाएं। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी ताकत बढ़ाने और कमजोरियों पर नियंत्रण रखने की सीख दी। साथ ही अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों पर अनावश्यक दबाव न बनाएं। प्रधानाचार्य रंजना सहाय को बच्चों के मार्गदर्शन के लिए एक समर्पित टीम बनाने के निर्देश दिए ताकि विद्यार्थियों को उनके लक्ष्य निर्धारण में निरंतर सहायता मिल सके।
विज्ञापन


यह है पूरा प्लान और उद्देश्य

जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि योजना के तहत जिले में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारियों का एक विशेष पैनल तैयार किया जाएगा। इसमें केवल उन्हीं अधिकारियों को शामिल किया जाएगा जो किसी विशेष विषय के जानकार या विशेषज्ञ हैं। यह अधिकारी माह में कम से कम एक दिन जिले के विभिन्न डिग्री व इंटर कॉलेजों में जाकर 12वीं और स्नातक के विद्यार्थियों की क्लास लेंगे और उनकी कॅरिअर काउंसिलिंग भी करेंगे। इस पूरी व्यवस्था में तकनीक का भरपूर इस्तेमाल किया जाएगा। अधिकारी जब कॉलेज में पढ़ा रहे होंगे या काउंसिलिंग कर रहे होंगे तो उस दौरान उनका वीडियो बनाया जाएगा और इसका सीधा प्रसारण जिले के अन्य कॉलेजों में भी किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक छात्र लाभान्वित हो सकें। इसके अलावा अधिकारियों को हर महीने कम से कम 5 लेक्चर वीडियो रिकॉर्ड करने होंगे। जिला प्रशासन अपना एक आधिकारिक यूट्यूब चैनल बनाएगा, जिस पर इन वीडियो को अपलोड किया जाएगा। इस पहल से दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों के मेधावी विद्यार्थियों को बिना किसी भारी-भरकम कोचिंग फीस के सीधे अनुभवी अधिकारियों से मार्गदर्शन प्राप्त हो सकेगा। मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य भी इस प्लान में सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed