फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Rising water levels of the Gorra and Rapti rivers spark concern.

Deoria News: गोर्रा व राप्ती के बढ़ते जलस्तर से बढ़ी चिंता

Wed, 19 Aug 2026 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 19 Aug 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Rising water levels of the Gorra and Rapti rivers spark concern.
रुद्रपुर। गोर्रा और राप्ती नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी से तटवर्ती इलाकों में चिंता बढ़ने लगी है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष की रिपोर्ट के अनुसार, राप्ती नदी का जलस्तर 67.05 मीटर और गोर्रा का जलस्तर 67.50 मीटर दर्ज किया गया।
विज्ञापन

दोनों नदियां फिलहाल खतरे के निशान से नीचे बह रही हैं मगर लगातार बढ़ते जलस्तर ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। राप्ती के जलस्तर में 17 अगस्त की शाम चार बजे से 18 अगस्त की सुबह आठ बजे तक 30 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई। नदी का जलस्तर 66.75 मीटर से बढ़कर 67.05 मीटर हो गया। गोर्रा नदी का जलस्तर इसी अवधि में 67.40 से बढ़कर 67.50 मीटर पहुंच गया। गोर्रा में 10 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इससे पहले भी दोनों नदियों के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। ा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed