{"_id":"6a84a76e42e05d3409040294","slug":"megha-robin-abhya-and-ayush-became-the-winners-deoria-news-c-208-1-deo1009-189520-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मेघा, रोबिन, अभ्या और आयुष बने विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मेघा, रोबिन, अभ्या और आयुष बने विजेता
Wed, 19 Aug 2026 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 19 Aug 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
यूपी स्टेट सब-जूनियर बैडमिंटन टूर्नामेंट में विजेता व उपविजेता खिलाड़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश स्टेट सब-जूनियर बैडमिंटन टूर्नामेंट अंडर-13 का मंगलवार को रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में समापन हुआ।
प्रतियोगिता के अंतिम दिन अंडर-13 बालक एवं बालिका एकल तथा युगल वर्ग के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले गए। इसमें प्रदेश भर से आए करीब 200 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।
फाइनल मैच में मेघा सिंह, रोबिन सिंह, अभ्या दीक्षित और आयुष कुमार अलग-अलग वर्ग में विजयी रहे। मुख्य अतिथि सीडीओ राजेश कुमार सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस तरह की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और बड़े मंच के लिए तैयार होने का अवसर प्रदान करती है।
सेमीफाइनल के बाद फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने खिताब के लिए पूरा दमखम लगाया। दर्शकों ने तालियों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया।
फाइनल मैच के बालिका एकल वर्ग के फाइनल में लखनऊ की मेघा सिंह ने शानदार वापसी करते हुए खिताब अपने नाम किया। फाइनल में उन्होंने पहला गेम 15-17 से गंवाने के बाद शानदार खेल दिखाया और अगले दोनों गेम 15-6 एवं 15-7 से जीतकर मुकाबला अपने नाम किया।
उपविजेता अभ्या दीक्षित रहीं। बालक एकल वर्ग के फाइनल में गाजियाबाद के रोबिन सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीधे दो गेम में जीत दर्ज की। उन्होंने फाइनल मुकाबला 15-11, 15-12 से अपने नाम किया। इसके उपविजेता समर्थ रहे।
डबल बालिका वर्ग में आगरा की अभ्या दीक्षित और मेरठ की आरायना चौधरी की जोड़ी ने अलीगढ़ की मेघा सिंह और लखनऊ की सान्वी कुमारी को हराया। डबल बालक वर्ग में गोरखपुर के आयुष कुमार और मेरठ के वेंदाश की जोड़ी ने सहारनपुर के अभिनव चौधरी और गाजियाबाद के समर्थ अग्रवाल की जोड़ी को हराया।
एकल बालिका वर्ग में अलीगढ़ की मेघा सिंह ने लखनऊ की सान्वी कुमार को हराया।एकल बालक वर्ग में आगरा के राबिन सिंह ने गाजियाबाद के समर्थ अग्रवाल को हराया।
मुख्य अतिथि सीडीओ राजेश कुमार सिंह एवं विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश बैडमिंटन टेक्निकल कमेटी के अध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव तथा क्रीड़ाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल, मोमेंटो एवं नकद पुरस्कार राशि प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस दौरान आयोजन समिति के सचिव अजय सिंह, सुभाष जायसवाल, रविकांत तिवारी, अवनीश यादव, आशीष रस्तोगी, काशीनाथ मिश्र माैजूद रहे।