फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Stabbing following collision between e-rickshaw and bike

Deoria News: ई-रिक्शा-बाइक की टक्कर के बाद चाकूबाजी

Wed, 19 Aug 2026 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 19 Aug 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Stabbing following collision between e-rickshaw and bike
देवरिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के चकियवा ढाला के पास मंगलवार देर शाम करीब छह बजे ई-रिक्शा और बाइक की टक्कर के बाद दो युवकों में विवाद हो गया। कहासुनी बढ़ने पर दोनों ने एक-दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। दोनों घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया।
विज्ञापन


बरियारपुर थाना क्षेत्र के गंभीरपुर गांव निवासी युवक बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान रामगुलाम टोला निवासी दूसरा युवक ई-रिक्शा लेकर वहां पहुंचा। दोनों वाहनों की टक्कर के बाद विवाद हुआ। पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में इसी विवाद के बाद चाकूबाजी की बात सामने आई है। सदर कोतवाली पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर दोनों से जानकारी ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed