Sarkari Naukri 2021: दसवीं पास अभ्यर्थियों के लिए भारतीय डाक में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। भारतीय डाक के दिल्ली सर्कल के लिए बंपर नौकरियां निकली हैं, जिनके लिए दसवीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं और बिना परीक्षा के ही इन नौकरियों को पा सकते हैं। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी इन नौकरियों के लिए 26 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं। ये नौकरियां दिल्ली सर्कल के लिए ग्रामीण डाक सेवक के पदों की हैं। जिनके लिए 18 साल से लेकर 40 साल तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। कुल पदों की संख्या 233 है और अभ्यर्थियों का चयन मेरिट के आधार पर होगा। इन नौकरियों के बारे में विस्तार से जानने के लिए अगली स्लाइड देखें
Sarkari Naukri 2021: 10वीं पास के लिए भारतीय डाक में बंपर नौकरियां, फौरन करें आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन नौकरियों के लिए अभ्यर्थी भारतीय डाक की आधिकारिक वेबसाइट appost.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों के पास आवेदन के लिए अब बस सिर्फ तीन दिन बचे हैं। अभ्यर्थी इन नौकरियों के लिए नीचे दिए जा रहे डायरेक्ट लिंक के जरिए भी आवेदन कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-Sarkari Naukri 2021: ये हैं वो 5 नौकरियां, जहां आप कर सकते हैं आवेदन और पा सकते हैं अच्छी
ऐसे करें आवेदन
-सबसे पहले भारतीय डाक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-आधिकारिक वेबसाइट https://appost.in/gdsonline/Home.aspx है।
-यहां अभ्यर्थी खुद को रजिस्टर्ड करें।
-इसके बाद अभ्यर्थी फॉर्म भरें व अपने डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
-जब सारे डॉक्यूमेंट पूरे हो जाएं तो फॉर्म सबमिट कर दें।
-इसके बाद अपने फॉर्म को भविष्य के रेफरेंस के लिए डाउनलोड कर लें।
डायरेक्ट लिंक
इसे भी पढ़ें-UP TGT PGT Recruitment 2021: खुशखबरी! शिक्षकों के 15, 508 पदों पर होने जा रही हैं भर्तियां