फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri 2021: ये हैं वह पांच सरकारी नौकरियां, जहां मिलेगी लाखों की सैलरी

Wed, 24 Feb 2021 04:31 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 24 Feb 2021 04:31 PM IST
विज्ञापन
Top Five Govt Job highest salary Sarkari Naukri 2021 Jobs , Apply Soon
Highest Paying Govt Job - फोटो : अमर उजाला

सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं तो तैयार हो जाइए, केंद्र सरकार और विभिन्न राज्य सरकारों से संबद्ध सरकारी विभागों और सरकार की ओर से संचालित सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों में सरकारी नौकरियां हैं। सरकारी नौकरी के लिए किए जाने वाले आवेदनों की संख्या से अंदाजा लगाया जा सकता है कि आज के युवाओं में सरकारी नौकरी पाने की कितनी चाह है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहें उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। हाल ही में कई सरकारी भर्तियां निकली हैं। इनमें से कई तो ऐसी हैं जहां लाखों तक की सैलरी मिलेगी।



आज हम आपको उन नई सरकारी नौकरियों और भर्ती परीक्षाओं के बारे में बताने वाले हैं जहां लाखों तक की सैलरी मिलेगी। इनमें से कई के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी तो कुछ के लिए आवेदन जल्द प्रारंभ होने वाले हैं। वहीं, कुछ ऐसी हैं जिनके लिए आवेदन की अंतिम तिथि भी नजदीक आ गई है। बीएसएफ, ईसीआईएल, आईआईटी कानपुर, आईआईएम, इंदौर और बॉम्बे हाईकोर्ट समेत कई जगह शानदार पदों पर भर्तियां चल रही हैं।

इस खबर में 05 बड़ी सरकारी नौकरियों की जानकारी दी गई है जहां आपको लाखों की सैलरी मिलेगी। तो फिर देर किस बात की तुरंत आगे कि स्लाइड पढ़ें और अपने योग्यता के अनुसार सर्वश्रेष्ठ सरकारी नौकरियों के लिए आज ही आवेदन करें ...  

Top Five Govt Job highest salary Sarkari Naukri 2021 Jobs , Apply Soon
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

बीएसएफ में कई पदों पर भर्ती शुरू, मिलेगी साढ़े तीन लाख तक की सैलरी
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने रोजगार समाचार के माध्यम से भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है।बीएसएफ भर्ती 2021 की अधिसूचना के अनुसार, सीमा सुरक्षा बल ने ग्रुप ए, बी और सी के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इनमें  कैप्टन / पायलट (DIG), कमांडेंट (पायलट), डिप्टी चीफ इंजीनियर, सीनियर एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियर, जूनियर एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियर, इक्विपमेंट ऑफिसर, इंस्पेक्टर और गनर आदि पदों पर रिक्तियां हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 31 दिसंबर, 2021 तक निर्धारित प्रारूप में आवेदन भेजकर सीमा सुरक्षा बल (BSF) भर्ती  2021 के लिए आवेदन कर सकते हैं। उपरोक्त पदों के लिए वेतनमान 1.55 लाख से लेकर 3.50 लाख रुपए प्रतिमाह तक है। अधिक जानकारी के लिए पूरी खबर पढ़ें। 
 

Top Five Govt Job highest salary Sarkari Naukri 2021 Jobs , Apply Soon
आईआईटी कानपुर

आईआईटी में रिसर्च एस्टेब्लिशमेंट ऑफिसर के पदों पर भर्ती  
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी यानी आईआईटी, कानपुर में रिसर्च एस्टेब्लिशमेंट ऑफिसर के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह पद ग्रेड-I के हैं। यहां तीन पदों पर नियुक्तियां दी जानी हैं। इस पद के लिए संभावित वेतनमान दो लाख रुपए प्रतिमाह तक होगा। इन पदों पर अर्थ साइंस इंफ्रास्ट्रक्चर और प्लानिंग क्षेत्र से जुड़े अनुभवी आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी। आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए आईआईटी, कानपुर की वेबसाइट www.iitk.ac.in पर विजिट करें या यहां क्लिक कर अधिसूचना पढ़ें। आवेदन की अंतिम तिथि 15 मार्च, 2021 है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Top Five Govt Job highest salary Sarkari Naukri 2021 Jobs , Apply Soon
इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड - फोटो : ECIL

ईसीआईएल में कई पदों पर रिक्तियां  
ईसीआईएल यानी इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड भारत सरकार के परमाणु ऊर्जा विभाग के अधीन सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी है। यहां कई पदों पर भर्ती शुरू हुई है। यह भर्ती महाप्रबंधक स्तर के पदों के लिए है। इलेक्ट्रॉनिक्स कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने महाप्रबंधक (तकनीकी) और महाप्रबंधक (मानव संसाधन) के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसके ऑनलाइन आवेदन  04 फरवरी, 2021 से शुरू हो गए हैं। जबकि आवेदन की आखिरी तारीख 26 फरवरी, 2021 है। भर्ती संपूर्ण विवरण ( योग्यता, आयु अनुभव आदि) तथा ऑनलइन आवेदन के लिए कंपनी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते है।  
 

विज्ञापन
Top Five Govt Job highest salary Sarkari Naukri 2021 Jobs , Apply Soon
bombay highcourt

बॉम्बे हाईकोर्ट में नौकरियां, सैलरी 1.32 लाख तक
बॉम्बे हाईकोर्ट ने स्टेनोग्राफर के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 18 फरवरी, 2021 से शुरू हो गई है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। खास बात है कि इस नौकरी के लिए आपको एक लाख रुपए से भी कहीं ज्यादा सैलरी मिलेगी। तो फिर देर किस बात की तुरंत आवेदन करें। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि  05 मार्च, 2021 है। आवश्यक सूचना और आवेदन करने के लिए डायरेक्ट लिंक पर यहां क्लिक करें।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed