फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Lover murdered young woman from Assam after she refused to marry him in aligarh

UP: विकास का प्यार, मोनोवरा की बेवफाई और अपमान, प्रेमी ने असम की युवती को मार डाला; डिजिटल पेमेंट ने खोला राज

Tue, 18 Aug 2026 02:42 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Sharukh Khan Updated Tue, 18 Aug 2026 02:42 PM IST
सार

अलीगढ़ में असम की युवती की हत्या की गई थी। हत्या की वारदात को अंजाम उसके प्रेमी ने दिया था। शादी से इन्कार करने पर प्रेमी भड़क गया था। प्रेमी ने असम की मोनोवरा की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अलीगढ़ में मोनोवरा के शव को सुपुर्दे खाक किया। इस दौरान उसकी मां और बहन नहीं आईं। वीडियो कॉल पर रस्में अदा कीं।

विज्ञापन
Lover murdered young woman from Assam after she refused to marry him in aligarh
Lover murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

अलीगढ़ के इगलास में गोशाला के पास 11 अगस्त को मिले महिला के शव की पुलिस ने गुत्थी सुलझा ली है। मृतका की शिनाख्त असम की मोनोवरा बेगम उर्फ मोना (28) के रूप में हुई है। हत्या के आरोप में उसके प्रेमी विकास सिंह को मथुरा के राया से गिरफ्तार किया है। विकास ने ईंट से सिर पर वार कर मोनोवरा की हत्या की थी।
विज्ञापन


शव की शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी लेकिन वह नहीं आए। सोमवार को अलीगढ़ के नुमाइश स्थित कब्रिस्तान में शव को मानव उपकार संस्था ने सुपुर्दे खाक किया। मोनोवर की मां और चार बहनों ने वीडियो कॉल से ही दफन से जुड़ी रस्में अदा कीं।
विज्ञापन


 

कोतवाली पुलिस के मुताबिक, असम के जिला नौगवां के थाना नौगवां क्षेत्र की रहने वाली मोनोवरा बेगम तीन वर्ष पहले मथुरा के होटल रॉयल में हाउसकीपिंग का काम करने आई थी। वहीं पर मथुरा के राया क्षेत्र का रहने वाला विकास सिंह भी काम करता था। 

 

काम के दौरान दोनों एक-दूसरे के संपर्क में आए और उनमें प्रेम संबंध हो गए। करीब डेढ़ वर्ष पूर्व पुलिस ने होटल में छापा मारा था जिसके बाद होटल बंद हो गया और मोनोवरा की नौकरी छूट गई। रोजगार की तलाश में वह अपनी बहन के पास लखनऊ चली गई। 
विज्ञापन

फोन रिकॉर्ड्स और चैट्स से खुलासा
वहां दूसरे होटल में काम करने लगी। इस दौरान मोनोवरा लखनऊ में किसी अन्य युवक के संपर्क में आ गई, जिसकी भनक लगने पर विकास आग बबूला हो गया। फोन रिकॉर्ड्स और चैट्स से खुलासा हुआ कि विकास उस पर बेवफाई का आरोप लगाता था और अपने प्यार का हवाला देकर मिलने के लिए दबाव बनाता था।

 

विकास को मार दिया था थप्पड़
विकास ने अपने प्यार का वास्ता देकर मोनोवरा को मिलने के लिए राजी कर लिया। इसके बाद मनोवरा पहले 9 अगस्त को हाथरस आई। यहां होटल में विकास भी पहुंच गया। उसने अपने खर्च किए गए पैसे और मोनोवरा को पहले दिए गए पैसे मांगे। इस पर वह भड़क गई और विकास को थप्पड़ मार दिया। 

 

इससे विकास बौखला गया। 11 अगस्त घटना वाले दिन मनोवरा की बेवफाई और अपने अपमान से तिलमिलाए विकास ने उसे किसी तरह अपने प्यार का हवाला देकर बाइक पर बैठाया और बरेली-बदायूं एक्सप्रेसवे के रास्ते इगलास ले गया। 

गोशाला के पास बातचीत के दौरान जब मोनोवरा ने विकास से शादी करने से साफ इन्कार कर दिया, तो दोनों में विवाद हो गया। पहले से ही भड़के हुए विकास ने गुस्से में आकर ईंट से मोनोवरा के सिर पर ताबड़तोड़ प्रहार कर उसकी हत्या कर दी और उसका बैग लेकर फरार हो गया।
 

चाय के लिए किए डिजिटल पेमेंट ने खोला राज
हत्या को अंजाम देने के बाद भागते समय आरोपी विकास ने रास्ते में स्थित बजरंग रेस्टोरेंट पर रुककर चाय पी और यूपीआई के जरिये 40 रुपये का भुगतान किया। यही डिजिटल पेमेंट हत्या की गुत्थी सुलझाने में पुलिस के लिए सबसे बड़ा तकनीकी साक्ष्य साबित हुआ। केस के खुलासे के लिए पुलिस टीम ने आसपास के इलाकों के 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी सर्विलांस की मदद से आखिरकार आरोपी तक पहुंच गई।

 

पुलिस को बाइक के नंबर से मिली काफी मदद
खुलासे के लिए सीओ खैर कमलेश कुमार सादा कपड़ों में बाइक पर एक सिपाही को लेकर कई दिनों तक एक्सप्रेसवे पर जांच करते रहे। इस दौरान उन्हें एक सीसीटीवी कैमरे में मृतका के कपड़ों और हुलिए जैसी एक महिला काले रंग की बाइक पर पीछे बैठे हुए दिखाई दी। 

 

इस बाइक के नंबर से पुलिस उसके स्वामी तक पहुंच गई। पुलिस ने उस बाइक की लोकेशन को अन्य कैमरों में देखा। इसके बाद वही बाइक घटना स्थल की ओर आती हुई और वहां से जाती हुई भी दिखाई दी। यही भी देखा कि बजरंग रेस्टोरेंट पर रुककर चाय का यूपीआई से भुगतान किया गया।

 

दफन के वक्त नहीं आई मां और बहनें
मानव उपकार संस्था के प्रमुख विष्णु कुमार बंटी ने बताया कि महिला का शव सड़ने लगा था। पुलिस ने महिला के परिजनों को सूचना दी थी लेकिन वह लोग नहीं आए। उन्होंने वीडियो कॉल से ही मोनोवरा को दफन होते हुए देखा। इस दौरान मोनोवरा की मां और चार बहनें कॉल पर मौजूद थीं। मां के चेहरे पर कोई हाव भाव नहीं थे जबकि एक बहन रो रही थी।
 

गोशाला में एक महिला का शव मिला था। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों से महिला की शिनाख्त असम की मोनोवरा बेगम के रूप में हुई है। विकास मोनोवरा को कई वर्षों से जानता था। दोनों के बीच घनिष्ठ संबंध थे। दोनों में आपस में विवाद हुआ तो विकास ने मोनोवरा की हत्या कर दी। विकास को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। - नीरज कुमार जादौन, एसएसपी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed