फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Demand to register a sedition case against Sonia, Rahul Gandhi, and Kharge

Aligarh News: सोनिया, राहुल गांधी और खड़गे पर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग

Tue, 18 Aug 2026 02:32 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Demand to register a sedition case against Sonia, Rahul Gandhi, and Kharge
क्षत्रिय करणी सेना ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। सोमवार को संगठन ने बन्नादेवी थाने पर प्रदर्शन किया। वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सीओ बन्नादेवी धनंजय सिंह को प्रार्थना पत्र सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञानेंद्र सिंह चौहान ने आरोप लगाया कि नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस के ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान वंदे मातरम् के वादन को लेकर आपत्ति जताई गई। राष्ट्रगीत को बीच में रोक दिया गया। उन्होंने कहा कि यह घटना विभिन्न समाचार माध्यमों में प्रसारित हुई थी। संगठन ने उपलब्ध वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् का सम्मान प्रत्येक भारतीय नागरिक का दायित्व है। राष्ट्रगीत और राष्ट्रीय प्रतीकों का सम्मान देश की एकता और अखंडता से जुड़ा विषय है। संगठन ने सोनिया गांधी की भारतीय नागरिकता रद्द करने और उन्हें भारत से बाहर भेजने की भी मांग की। इस दौरान जिलाध्यक्ष गुड्डन ठाकुर, भाजपा पार्षद पुष्पेंद्र जादौन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed