रक्षा मंत्रालय भारत, सरकार के तहत आने वाले कार्यालय छावनी परिषद (कसौली) द्वारा निकाली गई अधिसूचना के अनुसार बोर्ड ने मेडिकल ऑफिसर, क्लर्क, फायरमैन, मजदूर, सफाईकर्मी समेत अन्य कई पदों पर आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार जो इन पदों के लिए पंजीकरण करना चाहते हैं, वे 15 मई, 2020 तक कैंटोनमेंट बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट www.canttboardrecruit.org के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई स्लाइड देखें।
कैंटोनमेंट बोर्ड में क्लर्क, फायरमैन समेत कई पद खाली, 12वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महत्वपूर्ण तिथियां :
आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 20 मार्च, 2020
आवेदन पत्र जमा करने अंतिम तिथि : 15 मई, 2020
शैक्षिक योग्यताएं :
उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 12वीं पास है, साथ ही अन्य पदों के लिए शैक्षिक योग्यताएं अलग-अलग निर्धारित की गई हैं। जिसके लिए उम्मीदवार आगे दी गई नोटिफिकेशन देखें।
पदों का विवरण :
पदों का नाम : पदों की संख्या:
मेडिकल ऑफिसर 01 पद
क्लर्क 01 पद
फायरमैन 01 पद
बैयरियर गार्ड 01 पद
एक्सरे टेक्नीशियन 01 पद
मजदूर 01 पद
वाल्वमैन 01 पद
सफाईवाला 06 पद
आयु सीमा :
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 व 30 वर्ष पदों के अनुसार निर्धारित है।
आवेदन कैसे करें :
उम्मीदवार इन पदों पर नौकरी पाने के लिए 15 मई तक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.canttboardrecruit.org के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। जान लें किसी प्रकार की त्रुटि हो जाने पर आवेदन पत्र मान्य नहीं होगा।
चयन प्रक्रिया :
उम्मीदवारों का चयन सभी पदों के लिए अलग- अलग बोर्ड द्वारा निर्धारित है। कुछ पदों के लिए केवल साक्षात्कार है। तो वहीं कुछ के लिए ऑनलाइन परीक्षा और स्किल टेस्ट और अन्य के लिए फिजिकल टेस्ट व लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
ये भी पढ़ें - Railway: 10वीं, 12वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन, 600 पदों पर वॉक इन इंटरव्यू से होगी भर्ती
ये भी पढ़ें - AIIMS: उत्तर प्रदेश में पाना चाहते हैं नौकरी, तो दें सिर्फ एक इंटरव्यू
आपकी उम्र इस नौकरी के लिए मांगी गई तय सीमा में है या नहीं, यह जानने के लिए यहां क्लिक करें।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
आधिकारिक अधिसूचना के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें - स्नातकों को मिल रही है 40 हजार तक सैलरी, इस कंपनी ने दिया आवेदन का एक और मौका
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।