SEBI Recruitment 2020 – भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड ने कई रिक्त पदों पर भर्ती के लिए एक विज्ञप्ति जारी की है। जिसके तहत ऑफिसर ग्रेड-ए (सहायक प्रबंधक) के पदों को भरा जाना है। अगर आप इस नौकरी को पाने के लिए इच्छुक हैं, तो बिना समय गंवाए आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर लें। आपको बता दें कि इन पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि आज यानि 31 अक्तूबर, 2020 है। नौकरी से संबंधित पूरी जानकारी जैसे जरूरी योग्यता, चयन प्रक्रिया, कैसे करें आवेदन, पदों का विवरण आदि आपको आगे की स्लाइड्स में दिया जा रहा है। इसके साथ ही आप अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर।
SEBI में करना चाहते हैं नौकरी, तो जल्द करिए आवेदन, बस कुछ घंटे बाकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ये भी पढ़ें- UP Teacher Vacancy 2020: राज्य में 15000 से भी ज्यादा पदों पर सरकारी टीचर की बंपर भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू
पदों का विवरण :
पद का नाम : पदों की संख्या :
ऑफिसर ग्रेड-ए (सहायक प्रबंधक) कुल 147 पद
महत्वपूर्ण तिथियां :
आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 07 मार्च, 2020
ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 31 अक्तूबर, 2020
ये भी पढ़ें : Postal Circle Vacancy 2020: 10वीं पास के लिए डाक विभाग में भर्तियां, मेरिट के आधार पर मिलेगी सरकारी नौकरी
- आयु सीमा : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है।
- शैक्षणिक योग्यता – इन पदों पर आवेदन के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक की डिग्री आवश्यक रूप से होना निर्धारित की गई है। इसके अलावा पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। जिसके लिए उम्मीदवार आगे दी गई नोटिफिकेशन देखें।
- आवेदन कैसे करें : उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया को पूरा करने से पहले आगे दी गई अधिसूचना जरूर देखें। उसके बाद आधिकारिक वेबसाइट www.sebi.gov.in पर जाकर 31 अक्तूबर, 2020 तक पंजीकरण प्रक्रिया को नोटिफिकेशन में दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार पूरा करें। किसी तरह की गलती रह जाने पर आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा।
ये भी पढ़ें- FSSAI Recruitment 2020: दिल्ली में सरकारी नौकरी का शानदार मौका, कई पदों पर हो रही हैं भर्तियां
आवेदन शुल्क –
सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए – 1000 रुपये
एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए – 100 रुपये
ये भी पढ़ें : Sarkari Naukri: जॉब की टॉप 5 खबरें, जहां आपको मिलेगी अच्छी सैलरी
चयन प्रक्रिया :
इन पदों पर नौकरी पाने के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।
आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें। (Apply Online)
आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें : NITI Aayog Vacancy 2020: दिल्ली में सरकारी नौकरी का शानदार मौका, सैलरी 2.10 लाख तक
ये भी पढ़ें- ONGC: बस एक इंटरव्यू और मिल जाएगी सरकारी नौकरी, सैलरी 72,000 तक