Top 5 Sarkari Naukri October 2026: अक्तूबर 2026 में बैंकिंग, रेलवे, शिक्षा और इंजीनियरिंग से जुड़े कई सरकारी नौकरी के अवसर सामने हैं। केनरा बैंक अपरेंटिस से लेकर यूपीएससी इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा (ईएसई) 2027 और बीपीएससी TRE 4.0 तक, अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार इन भर्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। यहां पांच प्रमुख भर्तियों की रिक्तियों, पात्रता और आवेदन की अंतिम तिथियों की जानकारी दी गई है।
2 of 7
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
बीपीएससी TRE 4.0 भर्ती 2026 में कितने पद और कब तक आवेदन?
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने School Teacher TRE 4.0 Recruitment 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के तहत कुल 33,320 स्कूल शिक्षक पदों पर नियुक्ति की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 26 अक्तूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि भी 26 अक्तूबर 2026 है। परीक्षा की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है और एडमिट कार्ड परीक्षा से पहले जारी किया जाएगा। अधिक जानें...
3 of 7
Canara Bank Apprentice Recruitment 2026
- फोटो : AI Generated
Canara Bank में कितने पद हैं?
केनरा बैंक की अप्रेंटिस भर्ती में ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए 3,500 अप्रेंटिस पद बताए गए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 अक्तूबर 2026 है। भर्ती में आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को निर्धारित शैक्षणिक योग्यता और अन्य पात्रता शर्तों की जांच करनी चाहिए। अधिक जानें...
4 of 7
UPSC ESE 2027
- फोटो : AI Generated
UPSC ESE में कितनी रिक्तियां हैं?
संघ लोक सेवा आयोग की इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा (ईएसई) 2027 भर्ती के तहत 480 पद हैं। इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 6 अक्तूबर 2026 निर्धारित है। यह भर्ती इंजीनियरिंग योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अवसर है और आवेदन से पहले संबंधित इंजीनियरिंग शाखा के अनुसार पात्रता देखना जरूरी है। अधिक जानें...
5 of 7
एसएससी सीएचएसएल 2026
- फोटो : AI Generated
एसएससी सीएचएसएल 2026 में आवेदन और चयन प्रक्रिया क्या है?
एसएससी 10+2 सीएचएसएल भर्ती के 2,536 पदों पर ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 7 अक्तूबर 2026 है। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 8 अक्तूबर 2026 है, जबकि फॉर्म में सुधार के लिए 14 से 16 अक्तूबर 2026 तक का समय दिया गया है। परीक्षा की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है और एडमिट कार्ड परीक्षा से पहले जारी किया जाएगा। आवेदन शुल्क 100 रुपये है, जबकि SC, ST, महिला और PH उम्मीदवारों के लिए शुल्क नहीं है। उम्मीदवार की आयु 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 12वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानें...