सब्सक्राइब करें

यूपीएससी: आयोग ने 800 से भी ज्यादा पदों पर निकालीं हैं भर्तियां, 21 नवंबर को होगी भर्ती परीक्षा

जाॅब डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Thu, 08 Jul 2021 01:33 PM IST
विज्ञापन
UPSC Combined medical service examination 2021 date released, check here for more details
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) - फोटो : Amar Ujala Graphics

यूपीएससी कंबाइंड मेडिकल सर्विस एग्जामिनेशन 2021: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने कंबाइंड मेडिकल सर्विस एग्जामिनेशन 2021 के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी की है। इसके मुताबिक कुल 838 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। अधिसूचना के मुताबिक परीक्षा के तिथि से तीन सप्ताह पूर्व आयोग द्वारा ई- प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा। जिसे अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। इस नौकरी से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, पदों का विवरण आदि के लिए आगे पढ़ें। 



यूपीएससी कंबाइंड मेडिकल सर्विस एग्जामिनेशन 2021: पदों का विवरण

कुल पद - 838

कैटेगरी - 1

  • सेंट्रल हेल्थ सर्विस में जूनियर स्केल पोस्ट - 349

कैटेगरी - 2

  • रेलवे में असिस्टेंट डिवीजनल मेडिकल ऑफिसर - 300
  • पूर्वी दिल्ली नगर निगम, उत्तरी दिल्ली नगर निगम और दक्षिणी दिल्ली नगर निगम में जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर - 184 
  • एनडीएमसी में जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर - 05
Trending Videos
UPSC Combined medical service examination 2021 date released, check here for more details
यूपीएससी कंबाइंड मेडिकल सर्विस एग्जामिनेशन 2021 - फोटो : iStock

यूपीएससी कंबाइंड मेडिकल सर्विस एग्जामिनेशन 2021: महत्वपूर्ण तिथियां - 

  • आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि - 7 जुलाई, 2021 
  • आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 27 जुलाई, 2021
  • आवेदन वापस लेने की तिथि - 3 अगस्त 2021 से 9 अगस्त 2021
  • परीक्षा की तिथि - 21 नवंबर, 2021

आवेदन शुल्क - सामान्य और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थी को आवेदन करने के लिए 200 रुपये बतौर शुल्क जमा करने होंगे। वहीं एससी, एसटी और दिव्यांग के लिए यह प्रक्रिया निशुल्क है।

विज्ञापन
विज्ञापन
UPSC Combined medical service examination 2021 date released, check here for more details
यूपीएससी कंबाइंड मेडिकल सर्विस एग्जामिनेशन 2021 - फोटो : सोशल मीडिया

चयन प्रक्रिया - आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। 500 अंकों की लिखित परीक्षा को हल करने के लिए 4 घंटे का समय दिया जाएगा। बता दें कि 250-250 अंकों की दो परीक्षाएं होंगी। प्रत्येक पेपर को हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा। लिखित परीक्षा में चयनित आवेदकों को साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

UPSC Combined medical service examination 2021 date released, check here for more details
यूपीएससी कंबाइंड मेडिकल सर्विस एग्जामिनेशन 2021

आयु सीमा - 1 अगस्त 2021 को अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 32 वर्ष होनी चाहिए।  

शैक्षणिक योग्यता - एमबीबीएस की लिखित और प्रैक्टिकल परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। एमबीबीएस के अंतिम वर्ष में पढ़ने वाले भी इसके लिए योग्य अभ्यर्थी हैं।  

आधिकारिक वेबसाइट

आधिकारिक अधिसूचना 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed