सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fatehpur Middle aged man shot while relieving himself family members accuse four individuals

Fatehpur: शौच के लिए गए अधेड़ को लगी गोली, गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती; परिजनों ने चार पर लगाया आरोप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 12 Apr 2026 03:27 PM IST
विज्ञापन
सार

Fatehpur News: हुसैनगंज के कबीरपुर गांव में शनिवार रात श्रीकेशन यादव (50) गोली लगने से घायल हो गए। परिजनों ने जमीनी विवाद में गांव के ही चार लोगों पर हमले का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है।

Fatehpur Middle aged man shot while relieving himself family members accuse four individuals
घर के पीछे शौच को गए अधेड़ को लगी गोली - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

फतहेपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र में एक अधेड़ गोली लगने से घायल हो गया। मामले में चार लोगों पर जान से मारने का प्रयास करने का आरोप लगाया जा रहा है। थाना क्षेत्र के मूधनपुर मंसूरपुर के मजरे कबीरपुर के श्रीकेशन उर्फ शंकर यादव (50) शनिवार को रात करीब साढ़े दस बजे शौच के लिए घर के पीछे खेतों में गए थे। अचानक गोली चलने की आवाज पर परिजन दौड़कर गए, तो देखा कि श्रीकेशन घायल अवस्था मे पड़े थे।

Trending Videos

उनके पीठ के नीचे गोली लगने का निशान है। भतीजे ओमप्रकाश ने पीआरवी को सूचना दी। पीआरवी के जवान मौके पर पहुंचे और घायल श्रीकेशन यादव को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। श्रीकेशन के भतीजे ओमप्रकाश ने गांव के चार लोगों पर जान से मारने का आरोप लगाया है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रथम दृष्टया मामला लग रहा है संदिग्ध
श्रीकेशन, धर्मपाल और यशवंत तीन भाई हैं। घायल श्रीकेशन धर्मपाल के साथ रहता है। पुलिस के मुताबिक दोनों पक्षो में खेत में कब्जे का विवाद काफी दिनों से चल रहा है। अभी तक मामले की कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। पुलिस के मुताबिक तहरीर आने के बाद मामले की बारीकी से छानबीन की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed