{"_id":"69daea509d115f48b4032520","slug":"kanpur-accident-first-my-husband-and-now-my-son-is-gone-too-a-mothers-wailing-moved-everyone-to-tears-2026-04-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कानपुर हादसा: ‘पहले पति, अब बेटा भी चला गया’; मां के विलाप ने हर आंख नम कर दी, रफ्तार ने छीनीं तीन जिंदगियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर हादसा: ‘पहले पति, अब बेटा भी चला गया’; मां के विलाप ने हर आंख नम कर दी, रफ्तार ने छीनीं तीन जिंदगियां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sun, 12 Apr 2026 06:12 AM IST
सार
Kanpur News: उत्तरीपुरा हादसे में इकलौते बेटे ओमजी की मौत से परिवार टूट गया है। जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलने और देर रात तक शराब बिक्री को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष है। वहीं, इंस्पेक्टर सुधीर कुमार ने बताया कि दोनों बाइकों पर सवार युवक हेलमेट नहीं लगाए थे। तीनों युवकों का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
1 of 7
मृतक जतिन, ओमजी और रघुवर की फाइल फोटो
- फोटो : amar ujala
कानपुर में बिल्हौर के उत्तरीपुरा में पुरानी जीटी रोड पर यूनियन बैंक के सामने शुक्रवार की देर रात तेज रफ्तार दो बाइकों में आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में दोनों बाइकों पर सवार तीन युवकों की मौत हो गई। युवती समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को शिवराजपुर सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया।
तीनों युवकों की मौत से उनके परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस के मुताबिक दोनों बाइकों के सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। खजुरिया नेवादा गांव निवासी रघुवर (21) पुत्र महेश शुक्रवार की रात बुआ के लड़के राहुल और बहन कविता को बाइक पर बैठाकर उत्तरीपुरा कस्बे के शांति नगर मोहल्ला जा रहा था।
Trending Videos
2 of 7
रोती बिलखती ओमजी की मां बहनें व अन्य
- फोटो : amar ujala
टक्कर लगने से सभी बाइक समेत दूर तक घिसटते गए
रात करीब 11:40 बजे यूनियन बैंक के सामने पहुंचते ही सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से टक्कर हो गई। इस बाइक पर उत्तरीपुरा निवासी जतिन (20) पुत्र सुनील राठौर और ओमजी (23) सिसोदिया सवार थे। दोनों बाइकों की रफ्तार का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि टक्कर लगने से सभी बाइक समेत काफी दूर तक घिसटते चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 7
खजुरिया नेवादा गांव में रोती बिलखती रघुवर के घर की महिलाएं
- फोटो : amar ujala
कविता और राहुल को हैलट अस्पताल रेफर कर दिया
इस दुर्घटना में दोनों बाइकों पर सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइकों के टकराने से हुई धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना देने के बाद घायलों को शिवराजपुर सीएचसी भेजा। वहां डॉक्टरों ने रघुवर, जतिन और ओमजी को मृत घोषित कर दिया। कविता और राहुल को प्राथमिक उपचार के बाद हैलट अस्पताल रेफर कर दिया।
4 of 7
घटनास्थल पर पड़ी बाइक
- फोटो : amar ujala
घर का एकलौता चिराग था ओमजी
सड़क हादसे में जान गंवाने वाला उत्तरीपुरा निवासी ओमजी (23) घर का इकलौता चिराग था। पिता की मौत हो चुकी है। वह मेडिकल स्टोर का संचालन कर परिवार का भरण पोषण करता था। मां नीतू बिलखते हुए यही कह रही थी कि भगवान हमसे क्या गलती हो गई, पहले पति को बुला लिया अब लल्ला (ओमजी) को मुझसे छीन लिया, अब गुजारा कैसे होगा। ओम जी की दोनों बहन जान्हवी और गौरी का भी रो-रोकर हाल बेहाल है।
जन्म दिन की खुशियां मातम में बदली
बुआ-फूफा के बेटा राहुल, बेटी कविता गांव आए थे। केक कटने व पार्टी के बाद रात करीब 11:30 बजे रघुवर दोनों को छोड़ने उनके घर बाइक से जा रहा था, तभी दुर्घटना में जान चली गई। मौत की खबर सुनते ही जन्म दिन की खुशियां मातम में बदल गईं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।